कांग्रेस ने नोएडा से ब्राह्मण चेहरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया प्रदेश का कोऑर्डिनेटर 

Lok Sabha Election : कांग्रेस ने नोएडा से ब्राह्मण चेहरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया प्रदेश का कोऑर्डिनेटर 

कांग्रेस ने नोएडा से ब्राह्मण चेहरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया प्रदेश का कोऑर्डिनेटर 

Tricity Today | Pawan Sharma

Noida News : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस (UP Congress) संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। पार्टी धरातल के साथ-साथ सोशल मीडिया को भी मजबूत कर रही है। इस क्रम में पार्टी ने राज्य स्तर पर सोशल मीडिया प्रचार के लिए एक नई टीम का गठन किया है। जिसमें नोएडा के कांग्रेस नेता पवन शर्मा को महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी गई है। पवन शर्मा को प्रदेश स्तर पर कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। इसकी सूची कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी की है।

पार्टी को मजबूत करने का करेंगे काम : पवन शर्मा
कांग्रेस नेता पवन शर्मा ने कहा कि पार्टी का पक्ष मजबूती के साथ सोशल मीडिया पर रखूंगा। सत्ता की नाकामियों को उजागर करूंगा। उनका मकसद सोशल मीडिया में संगठन को मजबूत करना है। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को अधिक से अधिक सीट मिले, इसको लेकर तैयारी की गई है। कांग्रेस की नीति को हर घर तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने मीडिया विभाग का कोआर्डिनेटर बनाए जाने पर शेष नेतृत्व का आभार जताया है।

जीत में निभाएंगे अहम भूमिका 
पवन शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया की टीम INDIA गठबंधन की जीत में अहम भूमिका निभाएगी। जन कल्याणकारी नीतियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। कांग्रेस की गारंटियों वाली सरकार बनाकर देश के जनमानस को 'न्याय' दिलाने का काम करेंगी। यह जिम्मेदारी मिलने के बाद शहरवासी पवन शर्मा को उनके आवास पर बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.