नोएडा डिपो इस दिन से शुरू करेगा होली स्पेशल बस, इन शहरों के लिए मिलेगी सर्विस

खास खबर : नोएडा डिपो इस दिन से शुरू करेगा होली स्पेशल बस, इन शहरों के लिए मिलेगी सर्विस

नोएडा डिपो इस दिन से शुरू करेगा होली स्पेशल बस, इन शहरों के लिए मिलेगी सर्विस

Google Image | Symbolic Image

Noida : यूपी रोडवेज ने होली पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए नोएडा डिपो पर लंबे रूटों के लिए बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। इसी के साथ लंबे रूटों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। जिससे किसी भी यात्री को होली पर घर जाने में कोई परेशानी और समस्या का सामना नही करना पड़े। नोएडा के सैकड़ों लोग अक्सर होली में यूपी रोडवेज बस से अपने घर आना-जाना करते हैं।

इन जिलों के लिए मिलेगी बसें
नोएडा डिपो के एआरएम एनपी सिंह ने बताया कि मोरोना डिपो से लखनऊ और कानपुर के लिए भी बसें मिलेंगी। इसी के साथ बदायूं, आगरा, मैनपुरी, अलीगढ़, बुलंदशहर, मेरठ, सहारनपुर,  आगरा आदि रूटों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। इसी के साथ यात्रियों को ध्यान में रखते हुए सेक्टर-37 पर भी बसें तैनात किया जाएगा। अगर लोगों की संख्या ज्यादा होती है तो उसे देखते हुए अतिरिक्त बसें भेजी जाएंगी। होली पर दूसरे राज्यों के प्रमुख शहरों के लिए बसों का संचालन अब पांच के बजाए तीन मार्च से किया जाएगा।

24 घंटे होगा बसों का संचालन
एआरएम ने बताया कि डिपो से अन्य रूट पर चलने वाली बसों का संचालन 24 घंटे जारी रहेगा। रात 10 बजे के बाद यात्रियों के अनुसार बस को रवाना किया जाएगा। डिपो से हर दिन सुबह 6 बजे से रात तक अलग-अलग जिलों के लिए बस व्यवस्था की गई है। यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा घर पहुंचने में न हो पाए, इसके लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाने की योजना है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.