राम के नाम से गूंज नोएडा, हिंदुत्व पर हुई चर्चा

Noida News : राम के नाम से गूंज नोएडा, हिंदुत्व पर हुई चर्चा

राम के नाम से गूंज नोएडा, हिंदुत्व पर हुई चर्चा

Tricity Today | प्रेरणा विमर्श अथिति वक्ता मिलन समारोह

Noida News : प्रेरणा शोध संस्थान न्यास की तरफ से भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर में प्रेरणा विमर्श अथिति वक्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में प्रेरणा विमर्श के सभी अथितियों ने संवाद के माध्यम से अपने-अपने अनुभवों को साझा किए। कार्यक्रम के सायोजक डॉ. अनिल त्यागी, मंच का संचालन डॉ. नीलम और डॉ. प्रियंका के द्वारा किया गया।

भविष्य में है लंबी यात्रा : मुख्य अतिथि
इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति सह सरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि आगे एक लंबी यात्रा है। उसकी तैयारी हमें करनी होगी। हमारा देश विश्व की सबसे पुरानी सभ्यता और संस्कृति वाला देश है। वहीं उन्होंने बताया कि कैसे बाहरी लोगों ने भारत को अपने विचारों के जरिए भ्रमित किया और आज भारत में एक ऐसा समुदाय बन गया है, जो अब उनकी ही भाषा बोलने लगा है।

हिंदुइज्म का स्थान नहीं है : पूर्व वीसी
पूर्व वीसी चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय प्रोफेसर नरेंद्र तनेजा कहा, “जहां लोग खुद को हिंदू कहने से डरते थे। वहीं आज खुद को गौरवान्वित हिंदू बताते हैं। हिंदुत्व का उदार रूप, सर्वव्यापक रूप पूरे विश्व में स्थापित हुआ है। हमारे यहां हिंदुइज्म का स्थान नहीं है, हिंदुत्व का स्थान है। साथ ही हिंदुत्व समाज और मानव विकास का सबसे बड़ा तत्व है।”

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा
लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने कहा कि अपने बचपन में राम मंदिर के निर्माण के संघर्षों को आंखों देखा और कानों सुने, उस वक्त के राम भक्तों का संघर्ष और दर्द, अपने मार्मिक शब्दों के द्वारा अभिव्यक्त करा। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी 2024 राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा लोगों के लिए एक नया जन्म था, वह दिन सबसे सुंदर, सौम्य और पूरे विश्व के लिये सौभाग्यशाली दिन था। जो राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उपस्थित था। उसमें प्रभु श्री राम की छवि परिलिक्षित हो रही थी।

यह लोग रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम में संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपाशंकर, अखिल भारतीय सहप्रचार प्रमुख प्रदीप जोशी, मधुसूदन दादू, महेंद्र, क्षेत्र प्रचारक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, क्षेत्र सह प्रचार प्रमुख सुभाष पुर्वी, पूर्व सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश डॉ सुभाष, शिक्षक गौतमबुद्ध विश्व विद्यालय डॉ. मनमोहन सिंह, प्रान्त सहप्रचार प्रमुख मेरठ प्रान्त डॉ. अनिल त्यागी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.