आईएमएस की डीन डॉ. मंजु गुप्ता को मिलेगा ‘पॉवर वुमन’ का सम्मान, ये संगठन बनाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

International Women's Day 2021: आईएमएस की डीन डॉ. मंजु गुप्ता को मिलेगा ‘पॉवर वुमन’ का सम्मान, ये संगठन बनाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

आईएमएस की डीन डॉ. मंजु गुप्ता को मिलेगा ‘पॉवर वुमन’ का सम्मान, ये संगठन बनाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Tricity Today | डॉ. मंजु गुप्ता

लीड इंडिया फॉउंडेशन, महिला संगठनों के साथ मिलकर 111 मिनट में 111 महिलाओं को पॉवर वुमन का खिताब देकर विश्व रिकॉर्ड बनाएगा। इस अद्भुत पहल के लिए लीड इंडिया फॉउंडेशन को दुनिया भर से 600 से अधिक नामांकन प्राप्त हुए हैं।  संगठन की जूरी ने इनमें से भारत के 28 राज्यों की 111 लीड इंडिया वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड पॉवर वुमन को चुना है। 

8 मार्च को मिलेगा सम्मान
अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च को टॉउन हॉल में बैंगलोर में चयनित विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा की डीन प्रो. (डॉ.) मंजु गुप्ता को भी इस सम्मान से नवाजा जाएगा। समारोह में राजनीतिक, फिल्म, उद्योग, फैशन, मीडिया, गैर सरकारी संगठन, एवं शिक्षा के क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं हिस्सा लेंगी। 

मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित
लीड इंडिया फॉउंडेशन के प्रेसिडेंट डॉ. हरिकृष्ण मराम ने कार्यक्रम की जानकारी दी। लीड इंडिया फॉउंडेशन एवं वर्ल्ड बुक रिकार्ड के संयुक्त तत्वाधान में 8 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में प्रो. गुप्ता को पॉवर वुमन के खिताब से नवाजा जाएगा। बतौर मुख्य अतिथि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा मौजूद रहेंगे। वहीं कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर वर्ल्ड बुक रिकार्ड के प्रेसिडेंट संतोष शुक्ला के साथ देश के गणमान्य अतिथि अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

सभी महिलाओं के लिए उपलब्धि है
प्रो. (डॉ.) मंजु गुप्ता ने इस पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए उपलब्धि है। लीड इंडिया फॉउंडेशन एवं वर्ल्ड बुक रिकार्ड दुनिया की 111 महिलाओं को एक ही मंच पर सम्मानित कर रही है। जिन 111 महिलाओं को चुना गया है, वे सभी अपने-अपने क्षेत्र की विशेषज्ञ हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.