नोएडा के उद्यमियों के लिए बनेगा संजीवनी, रेडीमेड गारमेंट्स के निर्यातकों की नजर

बांग्लादेश में बिगड़े हालात : नोएडा के उद्यमियों के लिए बनेगा संजीवनी, रेडीमेड गारमेंट्स के निर्यातकों की नजर

नोएडा के उद्यमियों के लिए बनेगा संजीवनी, रेडीमेड गारमेंट्स के निर्यातकों की नजर

Google Image | Symbolic Image

Noida News : बांग्लादेश में हालात बिगड़ने से शेख हसीना भारत आ गई है। इस घटना के बाद बांग्लादेश में आयात-निर्यात परेशानियों का कारण बन गया है। बांग्लादेश में बिगड़े हालात पर नोएडा के रेडिमेड गारमेंट्स के निर्यातक नजर बनाए हुए हैं। उनका मानना है कि वहां पर बिगड़े हालात उनके लिए संजीवनी बन सकते हैं। इन हालात में विदेशों से बांग्लादेश को मिले अनेक ऑर्डर उन्हें मिल सकते हैं। 

जारा और मैंगो जैसे बड़े ब्रांड बांग्लादेश में 
उद्यमियों के अनुसार, इन हालात में अगले तीन महिने में उन्हें आठ से दस बिलियन का रेडिमेड गारमेंट का ऑर्डर मिल सकता है। हालांकि, उन्हें यह भी डर है कि वियतनाम, चीन और इंडोनेशिया उनके अरमानों पर पानी फेर सकते हैं और वे भी इन ऑर्डर पर अपनी निगाहें जमाए हुए हैं। नोएडा परिधान निर्यात क्लस्टर के अध्यक्ष  ने कहा कि रेडिमेड गारमेंट्स के कारोबार में बांग्लादेश उनका सबसे प्रमुख प्रतिद्वंद्वी है। उसे हमारी तुलना में अधिक ऑर्डर मिलते हैं और वह अधिक निर्यात करता है। जारा और मैंगो जैसे बड़े ब्रांड बांग्लादेश से ही अपने ऑर्डर तैयार कराते हैं, लेकिन उम्मीद है कि ऐसे हालात में वे वापस भारत की तरफ लौटेंगे और ये ऑर्डर उन्हें मिलेंगे। 

चीन और इंडोनेशिया के कारोबारी भी लगे
उन्हें करीब आठ सेदस बिलियन डॉलर के ऑर्डर इन बिगड़े हालात की वजह से मिल सकते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अन्य देशों में उन पर ड्यूटी नहीं लगती और भारत में यह नौ प्रतिशत है। यहां पर जीएसटी और अन्य टैक्स की वजह से भी उत्पाद तैयार करना महंगा है। सरकार को इसमेंछूट देनी चाहिए। इन ऑर्डर को लेने के लिए वियतनाम, चीन और इंडोनेशिया के कारोबारी भी लगे हैं। वहां पर मिलनेवाली सरकारी सुविधाओं की वजह से उनके उत्पाद सस्ते भी हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.