रेस्टोरेंट में खाना खाने गए पति-पत्नी के साथ मारपीट, दोनों की हालत गंभीर, जानिए पूरा मामला

नोएडा : रेस्टोरेंट में खाना खाने गए पति-पत्नी के साथ मारपीट, दोनों की हालत गंभीर, जानिए पूरा मामला

रेस्टोरेंट में खाना खाने गए पति-पत्नी के साथ मारपीट, दोनों की हालत गंभीर, जानिए पूरा मामला

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : नोएडा में स्थित एक रेस्टोरेंट में पति-पत्नी खाना खाने गए थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। अज्ञात लोगों ने पति-पत्नी के साथ जमकर मारपीट की है। जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को गंभीर हालत में नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर दोनों का इलाज किया जा रहा है। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सूत्रा रेस्टोरेंट का मामला
नोएडा सेक्टर-39 थानाध्यक्ष राजीव वालिया ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-75 में स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी में रोहित और उनकी पत्नी आरती रहती हैं। दोनों पति-पत्नी मंगलवार की देर रात को नोएडा के सेक्टर 38-ए में स्थित गार्डन गैलरिया मॉल के सूत्रा रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। 

दोनों कैलाश अस्पताल में भर्ती
आरोप है कि वहां पर खाना खाने आए कुछ अज्ञात लोगों ने दोनों पति-पत्नी के साथ मारपीट की। इस हमले में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए है। दोनों को इलाज के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ने इस मामले में सेक्टर-39 थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.