छात्रा दया शर्मा का भविष्य बचा, सीबीएसई बोर्ड एग्जाम के लिए हुआ रजिस्ट्रेशन

ट्राईसिटी टुडे की खबर का असर : छात्रा दया शर्मा का भविष्य बचा, सीबीएसई बोर्ड एग्जाम के लिए हुआ रजिस्ट्रेशन

छात्रा दया शर्मा का भविष्य बचा, सीबीएसई बोर्ड एग्जाम के लिए हुआ रजिस्ट्रेशन

Tricity Today | ट्राईसिटी टुडे की खबर का असर

Noida News : एक बार फिर आपके पसंदीदा न्यूज़ वेबपोर्टल 'ट्राईसिटी टुडे' की खबर का असर देखने को मिला है। दरअसल, नोएडा के बरौला गांव में स्थित न्यू बाल भारती विद्यालय में पढ़ाई करने वाली 12वीं क्लास की छात्रा दया शर्मा का सीबीएसई बोर्ड एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन हो गया है। इस मामले को 'ट्राईसिटी टुडे' ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद दया शर्मा का सीबीएसई 12वीं क्लास के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ है।

क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक दया शर्मा नोएडा के बरौला गांव में अपने परिवार के साथ रहती है। दया शर्मा अपने घर के पास स्थित न्यू बाल भारती विद्यालय में पढ़ाई करती हैं। छात्रा के मुताबिक वह सीबीएसई से 12वीं क्लास की पढ़ाई कर रही है। इस साल उनको बोर्ड एग्जाम में शामिल होना है। इसके लिए वह काफी समय से तैयारी भी कर रही है।

12 जनवरी 2023 को पता चला था
छात्रा दया शर्मा का कहना है कि बीते 12 जनवरी को उनकी प्रैक्टिकल परीक्षा थी। वह स्कूल के करीब 50 छात्रों के साथ दादरी में स्थित शैफाली पब्लिक स्कूल में प्रैक्टिकल एग्जाम देने गई थी। वहां पर जाकर पता चला कि उनका 12वीं क्लास का बोर्ड एग्जाम देने के लिए पंजीकरण नहीं हुआ। जिसके कारण इन छात्रों को बोर्ड एग्जाम में बैठने नहीं दिया जा सकता।

दया शर्मा ने ट्राईसिटी टुडे से किया संपर्क, लगाई मदद की गुहार
इस घटना के बाद दया शर्मा ने जिला शिक्षा विभाग के दफ्तर में मदद की गुहार लगाई। इस मामले में जांच के आदेश मिले। वहीं, छात्रा दया शर्मा ने ट्राईसिटी टुडे से भी संपर्क किया और पूरी कहानी बताई। जिसके बाद ट्राईसिटी टुडे ने प्रमुखता से इस मामले को प्रकाशित किया। इस मामले में जब हमारी टीम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी से बात की तो उन्होंने जानकारी देते हुए कहा, "जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच के आदेश दिए गए हैं। छात्रा का यह साल बर्बाद ना हो, इसके लिए भी लगातार प्रक्रिया प्रचलित है।" 

छात्रा का एक साल बर्बाद होने से बचा
ऐश्वर्या लक्ष्मी ने न्यू भारती पब्लिक स्कूल और शैफाली पब्लिक स्कूल के खिलाफ भी एक्शन लेने की बात कही थी। अब इस मामले में जानकारी मिली है कि छात्रा का सीबीएसई 12वीं क्लास में रजिस्ट्रेशन हो गया है। यानी कि अब छात्रा का यह साल बर्बाद नहीं होगा। वहीं दूसरी ओर छात्रा दया शर्मा का यह भी कहना है कि उनका एक विषय गलत लिखा हुआ है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.