सलाम नमस्ते ने न्यूट्री इंडिया कैंपेन के लिए एनटीपीसी और आईसीडीएस से मिलाया हाथ

Noida News : सलाम नमस्ते ने न्यूट्री इंडिया कैंपेन के लिए एनटीपीसी और आईसीडीएस से मिलाया हाथ

सलाम नमस्ते ने न्यूट्री इंडिया कैंपेन के लिए एनटीपीसी और आईसीडीएस से मिलाया हाथ

Tricity Today | रेडियो सलाम नमस्ते

Noida News : आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते ने न्यूट्री इंडिया कैंपेन "जन-जन पोषण" के लिए एमओयू साइन किया। इस एमओयू  का उसने आईसीडीएस (ICDS) और एनटीपीसी (NTPC) दादरी के साथ साइन करा है।यह अभियान "पोषण लोकप्रियकरण और सामुदायिक आउटरीच“ को पूरा करेगा।

एक कार्यक्रम में एमओयू साइन
इस एमओयू पर एनटीपीसी दादरी के अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) विल्सन अब्राहम, बाल विकास सेवा और आईसीडीएस गौतमबुद्ध नगर की डीपीओ पूनम तिवारी ने सलाम नमस्ते के स्टेशन हेड वर्षा छाबरिया के साथ एक कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षर किए। एमओयू पर चर्चा करते हुए विल्सन अब्राहम ने बताया कि स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पोषण जरूरी है। एनटीपीसी दादरी, सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते एवं आईसीडीएस के सहयोग से न्यूट्री इंडिया अभियान शुरू कर रहे हैं। इस अभियान में स्वस्थ बच्चे, स्वस्थ मां, कुपोषण और गर्भावस्था के दौरान पोषण चार्ट आदि जैसे पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। वहीं आम लोगों में जागरूकता एवं उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए विभिन्न आयु वर्ग के समूहों को भी कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। साथ ही इस अभियान को सफल बनाने के लिए रेडियो पॉडकास्ट श्रृंखला एवं केंद्रित समूहों में आउटरीच गतिविधियां भी संचालित होगी।

सलाम नमस्ते करेगा पॉडकास्ट शुरू
वहीं सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने कहा कि जन-जन पोषण अभियान के अंतर्गत सामुदायिक रेडियो सीमावर्ती स्कूल, आंगनवाड़ी, परियोजना प्रभावित ग्रामों में सफलता पूर्वक कार्यक्रम का आयोजित करेगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने के लिए सलाम नमस्ते पॉडकास्ट भी शुरू करेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.