नोएडा महानगर भाजपा ने 5 हजार लोगों को कंबल वितरित किए, महेश शर्मा और पंकज सिंह ने दी पुष्पांजलि

वाजपेई जयंती : नोएडा महानगर भाजपा ने 5 हजार लोगों को कंबल वितरित किए, महेश शर्मा और पंकज सिंह ने दी पुष्पांजलि

नोएडा महानगर भाजपा ने 5 हजार लोगों को कंबल वितरित किए, महेश शर्मा और पंकज सिंह ने दी पुष्पांजलि

Tricity Today | महेश शर्मा और पंकज सिंह ने पुष्पांजलि दी

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर नोएडा महानगर भाजपा ने 5,000 कंबल वितरित किये है। यह कार्यक्रम नोएडा महानगर भाजपा के अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में किया गया है। इस आयोजन में अग्रवाल सेवा सदन ने जरूरतमंदों को कंबल दिए गए है। 

नोएडा महानगर भाजपा सेवा सप्ताह शुरू होने से ही शहर में जरूरतमंद और गरीब लोगों की हर संभव मदद कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह से सेवा में लगे हुए गरीबों को खाना खिलाने और वृक्षारोपण करने का काम कर रहे हैं। शुक्रवार को अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर होने वाली इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय सांसद डॉ महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष सुनीता दयाल, मंत्री नवाब सिंह नागर और क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र नागर मौजूद रहे।

विधायक पंकज सिंह ने कहा कि अटल जी एक ऐसे व्यक्तित्व थे, जो हमेशा से संगठन के लिए निरंतर कार्य करते रहे और उनसे हर व्यक्ति ने प्रेरणा ली है। जब अटल जी को भारत रत्न से नवाजा गया। तब पूरे देश में सिर्फ एक ही चर्चा थी कि अटल जी को भारत रत्न आज नहीं बल्कि पहले ही मिल जाना चाहिए था। 

डॉ महेश शर्मा ने कहा कि अटल जी वो युग पुरुष थे। जो हम सबके प्रेरणा स्रोत थे, भाजपा के संस्थापक रहे, जिन्होंने पार्टी की नींव अपने खून पसीने से सींची थी, आज उनके दिखाए मार्ग पर पार्टी चल रही है और हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके सपनों को पूरा करने में लगे हुए हैं। जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने भी अपनी बात रखते हुए अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और इस सेवा सप्ताह को सफल पूर्वक चलाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। 

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र चौधरी, राकेश शर्मा, महामंत्री चन्दगीराम यादव, उमेश त्यागी, गणेश जाटव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, गिरिजा सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, तन्मय शंकर मीडिया प्रभारी, विनोद शर्मा कोषाध्यक्ष, कार्यक्रम प्रभारी, मंत्री चमन अवना, प्रमोद बहल, एस सी चमोली, अमरीश त्यागी, राजकुमार झा, गिरीश कोटनाला, गोपाल गौर, कल्लू सिंह, सूरजपाल, लोकेश कश्यक, राम मेहर, पंकज झा, राम निवास यादव, गीता चोपड़ा, शारदा, गौतम शर्मा, नवीन, उनेश यादव, अनुज शर्मा, प्रदीप, प्रशांत, भूपेश, कुंदन कुमार, सुनीत भाटी, प्रवीण झा, सुचित्रा कक्कर, छाया राय, मीना बाली, उषा और विकास अवाना आदि लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.