नोएडा की नाबालिग लड़की का आगरा में गैंगरेप, 10 दिनों पहले हुआ था अपहरण

शर्मनाक : नोएडा की नाबालिग लड़की का आगरा में गैंगरेप, 10 दिनों पहले हुआ था अपहरण

नोएडा की नाबालिग लड़की का आगरा में गैंगरेप, 10 दिनों पहले हुआ था अपहरण

Google Image | Symbolic Photo

Noida News : नोएडा से नाबालिग लड़की का अपहरण करके गैंगरेप करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी नाबालिग लड़की को नोएडा से अपहरण करके ले गया था और फिर उसको आगरा में ले जाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर आगरा में लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। नोएडा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

गेझा गांव में रहती है पीड़िता
पुलिस अधिकारी ने बताया कि नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र अंतर्गत गेझा गांव रहने वाली एक किशोरी का बीते दिनों अपहरण हो गया था। इस मामले में परिजनों ने प्रवीण निवासी आगरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल करते हुए नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है और लड़की के साथ गैंग रेप करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

नोएडा से आगरा ले गया था आरोपी
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि नोएडा के गेझा गांव में रहने वाली 17 साल की लड़की का अपहरण हो गया था। लड़की का अपहरण प्रवीण निवासी आगरा ने किया था, जो फिलहाल गेझा गांव में ही रहता था। आरोपी प्रवीण नाबालिग लड़की को नोएडा से नशीला पदार्थ सुंघाकर आगरा ले गया था और वहां पर अपने साथी विष्णु तोमर के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने दोनों को भेजा जेल
पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी किसी तरीके से आगरा से भागकर नोएडा आई। यहां पर पूरी आपबीती अपने परिजनों से बताई। पुलिस ने परिजनों और पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों बलात्कारियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया और फिर वहां से न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.