ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पति की मौत 

नोएडा में रफ्तार का कहर : ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पति की मौत 

ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पति की मौत 

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : नोएडा में थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। घटना में पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी का गिरफ्तार कर लिया है। 

शाहबेरी गांव का था अशोक
जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात गांव चक शाहबेरी के अशोक कुमार अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर ले जा रहे थे। जब वह सेक्टर-63 के जे ब्लॉक के पास पहुंचे तो ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अशोक कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, लोगों ने ट्रक छोड़कर भाग रहे आरोपी को पकड़ लिया। 

पुलिस का बयान 
थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.