नोएडा विधायक पंकज सिंह का जलवा बरकरार, जहां मिली जिम्मेदारी वहां लहराया जीत का परचम

Madhya Pradesh Election Results 2023 : नोएडा विधायक पंकज सिंह का जलवा बरकरार, जहां मिली जिम्मेदारी वहां लहराया जीत का परचम

नोएडा विधायक पंकज सिंह का जलवा बरकरार, जहां मिली जिम्मेदारी वहां लहराया जीत का परचम

Tricity Today | Pankaj Singh

Noida Desk : राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के रुझानों में शानदार प्रदर्शन को लेकर यूपी भाजपा के वरिष्ठ नेता गदगद हैं। यूपी की 50 नेताओं की टीम ने अलग-अलग जिलों का जिम्मा संभाल कर पार्टी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। नोएडा के विधायक उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह (Pankaj Singh BJP) भी अपनी जिम्मेदारियों पर खैर उतरे। उन्होंने मध्य प्रदेश में अलग-अलग विधानसभाओं में चुनाव प्रचार कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। साथ ही छोटी-छोटी जनसभाएं कर के सरकार की नीतियों से लोगों को रूबरू कराया। इस जीत के बाद पंकज सिंह के समर्थक उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।

विधायकों को जीत देने वाले में हुए सफल
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव एलान होने के बाद बीजेपी की सूची में नोएडा विधायक पंकज सिंह को बड़ी जिम्मेदारी देकर मध्यप्रदेश भेजा गया। पार्टी की तरफ से उन्हें विदिशा लोकसभा (Vidisha Lok Sabha) सीट का प्रभार दिया गया था। विदिशा लोकसभा सीट पर पांच विधानसभा सीट हैं। इस जिम्मेदारी को अपने कंधे पर लेकर पार्टी को जीत दिलाने में जुट गए। पंकज सिंह ने लगातार पांचों सीट पर कैंपिंग और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विधायकों को जीत दिलाने में सफल हुए। इससे पहले भी पंकज सिंह तमाम विधानसभा चुनावों में बेहतर परफॉर्मेंस कर पार्टी के प्रत्याशियों को जीत दिला चुके हैं।

इन विदिशा की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत
विदिशा : प्रत्याशी मुकेश टंडन
बासौदा : प्रत्याशी हरिसिंह  रघुवंशी
कुरवाई :  प्रत्याशी हरिसिंह सप्रे
सिरोंज : प्रत्याशी उमाकांत शर्मा
शमसाबाद : प्रत्याशी सूर्य प्रकाश मीणा

सरकार की नीतियों ने दिलाई जीत : पंकज सिंह
नोएडा विधायक पंकज सिंह ने ट्राइसिटी टुडे से हुई बातचीत में बताया कि पिछले चुनाव से इस बार ज्यादा सीटें आई हैं। बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकारें दोनों ने जनहित के कार्य किए हैं। लाडली बहना योजना लांच कर 1.31 करोड़ महिलाओं को आर्थिक सहायता दी गई। यह योजना भाजपा के लिए मास्टर स्ट्रोक साबित हुई। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किसानों के लिए गेहूं और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने, युवाओं को रोजगार देने का वादा किया। इसके अलावा केंद्र सरकार के मुफ्त राशन, प्रधानमंत्री आवास से लेकर पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज कराने की योजनाओं के लाभार्थियों को भी भाजपा ने अपने साथ जोड़ा। इन सभी योजनाओं के बल पर पार्टी को जीत मिली है।

जनता ने कांग्रेस को फिर सिखाया सबक : विधायक
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने हर बार की तरह इस बार भी कांग्रेस को सबक सिखाया है। कांग्रेस को जनता ने बता दिया है कि मोदी सरकार ने उनके हित में काम किया है। विपक्ष हार के बाद गलतियों को सुधारने के बजाय ईवीएम पर ही ठीकरा फोड़ता है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.