एनपी सिंह पैनल आज करेगा नामांकन, 8 अन्य निवासियों के फॉर्म खरीदने से फंसा पेंच

फोनरवा इलेक्शन: एनपी सिंह पैनल आज करेगा नामांकन, 8 अन्य निवासियों के फॉर्म खरीदने से फंसा पेंच

एनपी सिंह पैनल आज करेगा नामांकन, 8 अन्य निवासियों के फॉर्म खरीदने से फंसा पेंच

Tricity Today | एनपी सिंह पैनल आज करेगा नामांकन

फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) का चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। एनपी सिंह पैनल के उम्मीदवार आज शाम 4 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। जबकि योगेंद्र शर्मा पैनल के प्रत्याशियों का नामांकन गुरुवार को होगा। एक दिन पहले मंगलवार को 50 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा। इसमें से 8 लोग किसी पैनल से नहीं जुड़े हैं। अब दोनों ही पैनल के प्रत्याशी इन उम्मीदवारों को अपने पक्ष में रिझाने में लगे हुए हैं।

हालांकि अब तक सिर्फ मौजूदा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा और पूर्व अध्यक्ष एनपी सिंह पैनल के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। चुनाव पर्यवेक्षक सेवानिवृत्त कर्नल शशि वैद्य के मुताबिक, 21 और 22 जुलाई को नामांकन किए जाएंगे। 24 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। प्रत्याशी 25 मई को अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। अगले दिन 26 जुलाई को उम्मीदवारों की अंतिम सूची चस्पा कर दी जाएगी। आगामी 1 अगस्त को चुनाव प्रस्तावित है। उसी दिन शाम 5:00 बजे परिणाम घोषित किया जाएगा।  


एनपी सिंह गुट आज करेंगा नामांकन
जानकारी के मुताबिक एनपी सिंह पैनल से एनपी सिंह, सुखदेव शर्मा, ओमवीर बंसल, विमल शर्मा, संजीव कुमार, सुरेश अवाना, सतपाल यादव, अनिल खन्ना, मूलचंद अवाना, विजय कुमार राणा, गिरीश कपूर, लक्ष्मी नारायण, लोकेश कश्यप, नरेश राणा, रजनीश नंदन, सुभाष चौहान, पुनीत शुक्ला, सवनम गुप्ता, अशोक यादव, समयपाल यादव और सुजीत पांडे ने नामांकन पत्र खरीदा है।

योगेंद्र शर्मा पैनल से इन्होंने खरीदा नामांकन पत्र
जबकि योगेंद्र शर्मा गुट के योगेंद्र शर्मा, केके जैन, अशोक कुमार मिश्रा, जेपी उप्पल, राजीव गर्ग, विजय भारती, ओपी यादव, योगेश शर्मा, अशोक त्यागी, देवेंद्र चौहान, पवन यादव, प्रदीप मिश्रा, उमाशंकर शर्मा, राजीव चौधरी, प्रदीप वोहरा, देवेंद्र यादव, अनिल चौहान, अंजना भागी, सुशील यादव, अशोक कुमार शर्मा और जयपाल सिंह ने नामांकन पत्र खरीदा है। कल 22 जुलाई को नामांकन करने की अंतिम तिथि है। योगेंद्र शर्मा पैनल कल कल आखिरी दिन ही नामांकन करेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.