पश्चिम उत्तर प्रदेश में नोएडा महानगर शीर्ष पर, 74 हजार नए लोग पार्टी से जुड़े

भाजपा सदस्यता अभियान 2024 : पश्चिम उत्तर प्रदेश में नोएडा महानगर शीर्ष पर, 74 हजार नए लोग पार्टी से जुड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में नोएडा महानगर शीर्ष पर, 74 हजार नए लोग पार्टी से जुड़े

Google Photo | Symbolic Photo

Noida News : भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान 2024 में पश्चिम उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों ने जबरदस्त भागीदारी दिखाते हुए बड़ी संख्या में नए सदस्य जोड़े हैं। इस अभियान में नोएडा महानगर ने सर्वाधिक 73,962 सदस्य बनाकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया ने इस सफलता पर सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 

शीर्ष 10 जिले, जिन्होंने बढ़ाया पार्टी का जनाधार
  1. नोएडा महानगर (61 नोएडा) : 73,962 सदस्य  
  2. गाजियाबाद महानगर (56 गाजियाबाद) : 70,462 सदस्य  
  3. अमरोहा (41 अमरोहा) : 66,348 सदस्य  
  4. बुलंदशहर (56 बुलंदशहर) : 64,563 सदस्य  
  5. अमरोहा (42 हसनपुर): 62,708 सदस्य  
  6. गौतमबुद्ध नगर (61 दादरी) : 53,604 सदस्य  
  7. गाजियाबाद महानगर (55 साहिबाबाद) : 51,058 सदस्य  
  8. सहारनपुर (5 देवबंद): 49,322 सदस्य  
  9. सुशाबाद महानगर (28 मुरादाबाद नगर) : 48,758 सदस्य  
  10. अमरोहा (39 धनौरा) : 48,303 सदस्य

नोएडा और गाजियाबाद का शानदार योगदान
इस सूची से स्पष्ट होता है कि नोएडा और गाजियाबाद महानगरों ने सदस्यता अभियान में शानदार योगदान दिया है। दोनों ही महानगरों ने 70,000 से अधिक नए सदस्य जोड़कर पार्टी की ताकत को और मजबूत किया है। इस अभियान के दौरान पार्टी ने अपनी जनसंपर्क गतिविधियों को मजबूत किया और विभिन्न सामाजिक वर्गों तक अपनी पहुंच बढ़ाई। पश्चिम उत्तर प्रदेश में भाजपा का यह सदस्यता अभियान आगामी चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों को और धारदार बनाएगा।

सतेंद्र शिशोदिया का संदेश
सतेंद्र शिशोदिया ने अभियान की सफलता पर कहा, "यह सिर्फ संख्या नहीं है, यह जनता का पार्टी के प्रति विश्वास और आगामी चुनावों में भाजपा की मजबूती का प्रतीक है। हम अपने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाया।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.