नाले में मिला विलुप्त प्रजाति का जीव पैंगोलिन, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की है कीमत

Tricity Exclusive : नाले में मिला विलुप्त प्रजाति का जीव पैंगोलिन, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की है कीमत

नाले में मिला विलुप्त प्रजाति का जीव पैंगोलिन, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की है कीमत

Tricity Today | नाले में मिला विलुप्त प्रजाति का जीव पैंगोलिन

Noida : कोतवाली फेस 3 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक विलुप्त प्रजाति का जीव पैंगोलिन को लोगों ने देखकर पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने इस जीव को पहली बार देखा तो ग्रामीण डर गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जीव को सुरक्षित बचाया और थाने ले आई। शनिवार सुबह पुलिस टीम ने जीव को वन विभाग के हवाले कर दिया।

कोतवाली फेस 3 के बहलोलपुर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग डेढ़ बजे हरनंदी के पास नाली में दुर्लभ प्रजाति के जीव के मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर वह पुलिस टीम के साथ पहुंचे तो देखा कि ग्रामीणों के डर से पैंगोलिन एक नाली में छिपा बैठा है। ग्रामीण भी इस तरह के जीव को पहली बार देखकर डर गए थे। पुलिस टीम ने किसी तरह ग्रामीणों की मदद से पैंगोलिन को नाली से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस इस जीव को थाने पर ले आई। शनिवार सुबह पुलिस टीम ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। वन विभाग के अधिकारियों के पहुंचने पर पैंगोलिन को उनके सुपुर्द कर दिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत है करीब 4 करोड़ रुपये 
कोतवाली फेज 3 पुलिस को मिले पैंगोलिन का वजन लगभग 20 किलो और लंबाई तीन फीट है। प्रभागीय वनाधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बहलोलपुर गांव से मिले पैंगोलिन को पुलिस से वन विभाग ने अपनी सुपुर्दगी में ले लिया है। अधिकारियों के आदेश मिलने के बाद ही इसे छोड़ा जाएगा। पैंगोलिन अधिकांंश यमुना खादर क्षेत्र में पाया जाता है। दो माह पूर्व भी एक पैंगोलिन मिला था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों में होने के कारण इनकी तस्करी भी होती है। बरामद किए गए पैंगोलिन की कीमत लगभग चार करोड़ रुपये है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.