नाबालिग साथियों ने कुकर्म के चक्कर में ली जान, पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम

पप्पू हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, नाबालिग साथियों ने कुकर्म के चक्कर में ली जान, पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम

नाबालिग साथियों ने कुकर्म के चक्कर में ली जान, पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम

Tricity Today | घटना के बारे में जानकारी देते पुलिस उपायुक्त राजेश एस

नोएडा थाना सेक्टर-49 पुलिस ने क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में पिछले साल हुए एक 10 वर्ष के छात्र की हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग छात्रों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। दोनों ने दुराचार के चक्कर में हत्याकांड को अंजाम दिया था। अक्टूबर, 2020 में थाना पुलिस को एक जर्जर मकान में 10 वर्ष के एक बालक का शव बरामद हुआ था। देखकर पता चल गया था कि उक्त की हत्या की गई थी। शव को वहां छोड़ा गया था। इसके बाद से ही पुलिस इस केस की जांच कर रही थी। इस संबंध में बुधवार को आरोपियों की गिरफ्तारी से चौंकाने वाला खुलासा हुआ। दोनों आरोपियों को बाल न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त ने जांच दल को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में रहने वाले 10 वर्ष के पप्पू का शव 11 अक्टूबर, 2020 को मिला था। घटना की जांच कर रही सेक्टर-49 थाना पुलिस ने बुधवार को एक सूचना के आधार पर किशोर की हत्या करने के मामले में दो नाबालिग छात्रों को गिरफ्तार किया। दोनों किशोरों की उम्र 13 और 14 साल है। दोनों सर्फाबाद गांव में मृतक के पड़ोस में ही रहते थे। अक्सर तीनों एक साथ खेलने जाया करते थे। मृतक उनके ग्रुप में सबसे छोटा था।
     
रस्सी से गला दबाकर ली जान
अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में दोनों बच्चों ने हैरान करने वाली जानकारी दी। छात्रों ने बताया कि उन्होंने मृतक के साथ पहले भी गांव की उक्त जर्जर इमारत में एक बार दुराचार किया था। घटना वाले दिन भी ये दोनों पप्पू के साथ फिर वही हरकत कर रहे थे। मृतक ने इसका विरोध किया और इसकी शिकायत घर पर करने को कहा। इससे नाराज दोनों किशोरों ने रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसे कपड़े से ढंक दिया। फिर उसके ऊपर मिट्टी और ईंट रखकर उसे छिपा दिया और मौके से चुपचाप चले गए। 

यह है पूरा मामला
छतरपुर, मध्य प्रदेश के मूल निवासी रामसुहावन नोएडा के सेक्टर-73 स्थित सर्फाबाद गांव में परिवार सहित रहते हैं। 16 अक्टूबर, 2020 को उन्होंने सेक्टर-49 थाना पुलिस को एक शिकायत दी। उन्होंने कहा कि उनका 10 साल का पुत्र 11 अक्टूबर, 2020 की शाम को खेलने के लिए घर से बाहर गया था। पर 6 दिन बाद भी वह घर वापस नहीं लौटा। मामले की गंभीरता को समझते हुए सेक्टर-49 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दो दिन बाद, 18 अक्टूबर को पुलिस ने सर्फाबाद गांव स्थित एक निर्माणाधीन मकान से पप्पू का शव बरामद किया। शव को देखकर प्रथमदृष्टया यह लग गया था कि हत्या करीब एक हफ्ते पहले की गई थी।

टीम को 25 हजार रुपये का इनाम
पुलिस उपायुक्त ने इस हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है। उन्होंने कहा कि इस जटिल मामले को सुलझा कर सेक्टर-49 थाना पुलिस ने बेहतरीन काम किया है। बेशक हत्याकांड का खुलासा करने में 4 महीने से ज्यादा का वक्त लगा, पर अंत में हमने अपराधियों को कानून के कटघरे में खड़ा कर दिया है। सेक्टर-49 थाना प्रभारी ने बताया कि टीम ने इस हत्याकांड को सुलझाने में अथक श्रम किया। जांच दल ने संयम दिखाते हुए अपराधियों को पहचान लिया और उन्हें गिरफ्तार किया। दोनों को बाल न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.