इन सेक्टरों में 12 घंटे नहीं आएगी लाइट, विभाग ने दी जानकारी

नोएडा वाले हो जाएं सावधान ! इन सेक्टरों में 12 घंटे नहीं आएगी लाइट, विभाग ने दी जानकारी

इन सेक्टरों में 12 घंटे नहीं आएगी लाइट, विभाग ने दी जानकारी

Google Image | Symbolic Image

Noida News : शहर में बिजली उपभोक्तों के लिए जरूरी खबर है। नोएडा के सेक्टर-9 के 33 केवी उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य के चलते रविवार को 12 घंटे बिजली नहीं आएगी। विभाग का कहना है कि उपकेंद्र पर पुराने और जर्जर वीसीबी को बदला जाना है। जिसमें सुबह से शाम का समय लगेगा।

इन जगहों पर आपूर्ति रहेगी प्रभावित 
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, नोएडा सेक्टर-9, सेक्टर-4 और हरौला में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बिजली नहीं रहेगी। सभी लोग अपने जरूरी काम को समय से पूरा कर लें। उपभोक्ता जरूरत पड़ने पर 1912 पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं।

गर्मियों में बिजली की नहीं होगी टेंशन
गर्मियों में शहर में निर्बाध आपूर्ति के लिए विद्युत निगम एक फरवरी से  मेंटेनेंस महीना शुरू करने वाला है। जिसमें 33 केवी उपकेंद्र के अंतर्गत सभी बुनियादी सुविधाओं को जांचा जाएगा। बुनियादी ढांचा मजबूत होने से गर्मियों में लाेड बेहतर होगा। इसके लिए पूरे फरवरी महीने में अभियान चलाया जाएगा। 33 केवी उपकेंद्र से लगे 11 केवी फीडर, ट्रांसफार्मर, खंभे आदि का भी निरीक्षण किया जाएगा और जरूरत को देखते हुए मरम्मत और बदलाव किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.