गाजियाबाद के स्टंटबाजों को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

एकबार फिर ट्राईसिटी टुडे की खबर का असर : गाजियाबाद के स्टंटबाजों को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद के स्टंटबाजों को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tricity Today | स्टंटबाजों को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Noida News : ट्राईसिटी टुडे की खबर का असर हुआ है। सबसे पहले चलाई गई खबर को देखते हुए नोएडा के थाना सेक्टर-63 पुलिस ने 3 स्टंटबाजों को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। दरअसल, बीते 3 दिन पहले बाइक पर स्टंट करते एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसको ट्राईसिटी टुडे ने प्राथमिकता से चलाया था। शहर में स्टंटबाजों ने आतंक मचा रखा है।

एक तरफ लॉकअप में बंद ये तीनों युवक और दूसरी तरफ बाइक पर स्टंट करता यह शक्तिमान का वीडियो तीन-चार दिन पुराना है। जोकि जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। ये वीडियो विकास, गौरव और सूरज ने मिलकर बनाया था। अब पुलिस ने इन्हें एसजेएम अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया है। विकास ने खुद ये शक्तिमान वाली वीडियो रील बनाई है। हालांकि, इससे पहले नोएडा में कई स्टंटबाजों को पुलिस गिरफ्तार करके कार्यवाही कर चुकी है। 

सोशल मीडिया के चक्कर में तोड़ रहे हैं कायदे
नोएडा की थाना सेक्टर-63 पुलिस ने इन तीनों को ग़ाज़ियाबाद से गिरफ्तार किया है। ये तीनो ग़ाज़ियाबाद के निवासी हैं और नोएडा की सड़कों पर स्टंट करने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हैं। वहीं, इस बारे में हमने नोएडा के एडिश्नल डीसीपी रणविजय सिंह से बात की। उन्होंने बताया कि ये सभी स्टंटबाज सोशल मीडिया पर डालने के लिए रील बनाते हैं। लाईक और कंमेंट के लिए ये हरकते करते हैं। नोएडा पुलिस लगातार जागरूकता अभियान भी चला रही है। अगर कोई फिर भी नहीं मानता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। एडीसीपी ने बताया कि ये वीडियो और रील बनाकर सोशल साइट्स पर डालने का आजकल युवाओं में प्रचलन है। यह प्रव्रत्ति उनके खुद के लिए और दूसरों के लिए खतरनाक है। नियमानुसार कानून विरुद्ध भी है।

एडीसीपी ने अभिभावकों से अपील की
एडीसीपी ने कहा, हम जब भी लोगों के साथ, आमजन के साथ मीटिंग करते हैं या पेट्रोलिंग करते हैं तो समझाते हैं। उसके बाद भी कोई ट्रैफिक नियम तोड़ता है तो हम कार्यवाही करते हैं। हालांकि, नोएडा पुलिस द्वारा की गई गई कार्यवाही के बाद काफी असर हुआ है। हम मीडिया के माध्यम से सभी को कहना चाहते हैं कि वो अपने बच्चों पर ध्यान दें। ऐसा सड़क पर कोई कृत्य करने से रोकें। ये उनके लिए नुकसानदायक तो होगा ही साथ में हम भी उनके खिलाफ कार्यवाही करेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.