गैंगस्टर जला भुना के साथ पुलिस की मुठभेड़, यह हुआ अंजाम

नोएडा BREAKING : गैंगस्टर जला भुना के साथ पुलिस की मुठभेड़, यह हुआ अंजाम

गैंगस्टर जला भुना के साथ पुलिस की मुठभेड़, यह हुआ अंजाम

Tricity Today | गैंगस्टर पुलिस की मुठभेड़

Noida News : शहर के बीचोंबीच मंगलवार की दोपहर दिनदहाड़े पुलिस और एक गैंगस्टर में मुठभेड़ हुई है। सेंट्रल जोन के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में गैंगस्टर युसूफ उर्फ जला भुना से मुठभेड़ हुई। जला भुना 25,000 रुपये का इनामी है। उसे गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर ने गैंगस्टर अधिनियम में निरुद्ध किया था। तब से पुलिस उसे तलाश कर रही थी। जला भुना गौतमबुद्ध नगर समेत आसपास के जिलों में पशु चोरी और तस्करी करने वाला गैंग चलाता है।

स्कूटी पर सवार था, किसी काम से आया था
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युसूफ जला भुना वेश बदलने और पुलिस को गच्चा देने में माहिर है। मंगलवार की दोपहर वह स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर-63 इलाके में आया। इसकी जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की, लेकिन पुलिस को अंदाजा नहीं था कि वह स्कूटी पर सवार होकर आएगा। जला भुना खुद ही पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे पहचान लिया और पीछा किया। यूसुफ ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाब दिया। एक गोली जला भुना की टांग में लगी है। पुलिस ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.