पंजाबी समाज ने मनाया लोहड़ी उत्सव, सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने लिया हिस्सा

नोएडा : पंजाबी समाज ने मनाया लोहड़ी उत्सव, सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने लिया हिस्सा

पंजाबी समाज ने मनाया लोहड़ी उत्सव, सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने लिया हिस्सा

Tricity Today | पंजाबी समाज ने मनाया लोहड़ी उत्सव, सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने लिया हिस्सा

Noida : नोएडा पंजाबी समाज द्वारा सेक्टर-52 में लोहड़ी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। लोहड़ी उत्सव में विशिष्ट अतिथि सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर, जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता उपस्थित रहें। इस दौरान शहर वासियों ने लोहड़ी का त्यौहार मिलजुल कर मनाया।

“पंजाबी समाज का नोएडा के विकास में विशेष योगदान”
इस अवसर पर नोएडा पंजाबी समाज के अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने कहा कि पंजाबी समाज का नोएडा के विकास में विशेष योगदान रहा है। लोहड़ी उत्सव में पंजाबी सिंगर आलिसा अरोड़ा ने अपने ग्रुप के साथ परफॉर्म्स कर लोगों का दिल जीत लिया और डीजे मनीष, पंजाबी भांगड़ा ग्रुप और ढोल की धुन पर लोगों ने खूब डांस किया।

यह लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर संयोजक संदीप मेहन्दीरक्ता, महासचिव सूरज वर्मा, वरि उपाध्यक्ष टीएस अरोड़ा, उपाध्यक्ष जेपी उप्पल, नोएडा पंजाबी समाज के सलाहकार नरेन्द्र चोपड़ा, राकेश कोहली, राजीव अजमानी, कोषाध्यक्ष महिन्द्र पाल सिंह, सह कोषाध्यक्ष नीरू शर्मा, सचिव राहुल नैययर, रणधीर सिंह, अशोक शर्मा, सह सचिव राजन खुराना, पीपी सबरवाल, संदीप मल्होत्रा, अजय भूटानी, जतिन मेहता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.