एक दिन में लगे रिकॉर्ड 42 हजार टीके, डीएम सुहास एलवाई बोले- ‘जारी रहेगा अभियान’

गौतमबुद्ध नगर: एक दिन में लगे रिकॉर्ड 42 हजार टीके, डीएम सुहास एलवाई बोले- ‘जारी रहेगा अभियान’

एक दिन में लगे रिकॉर्ड 42 हजार टीके, डीएम सुहास एलवाई बोले- ‘जारी रहेगा अभियान’

Google Image | एक दिन में लगे रिकॉर्ड 42 हजार टीके

  • अभियान के तहत 42316 लाभार्थियों को कोरोना की वैक्सीन दी गई
  • सभी प्रशासनिक एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में नोडल अफसर के रूप में कार्य किया
  • मंगलवार को 37944 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई
  • 204 केंद्रों में से 42 स्थाई और 162 अस्थाई टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे
Gautam Buddh Nagar: उत्तर प्रदेश में टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए 3 अगस्त को महाअभियान चलाया गया था। इसके तहत गौतमबुद्ध नगर में 1 दिन में रिकॉर्ड 41 हजार से ज्यादा टीके लगे। इसके साथ ही जनपद में सुस्त पड़े वैक्सीनेशन के अभियान को रफ्तार मिला है। डीएम सुहास एलवाई (DM Suhas LY IAS) सभी विभागों और मिशन से जुड़े अफसरों-कर्मचारियों तथा अन्य सभी की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि इसी रफ्तार से कोरोना वायरस का टीकाकरण जनपद में जारी रहे। मंगलवार को जनपद में 204 वैक्सीनेशन सेंटर पर खुराक दी गई। 

42 हजार लोगों को लगा टीका
बीते दिन अभियान के तहत 42316 लाभार्थियों को कोरोना की वैक्सीन दी गई। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने राज्य सरकार के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद के सभी प्रशासनिक एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को सेंटर का नोडल अधिकारी बनात हुए ड्यूटी लगाई गई थी। सभी प्रशासनिक एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में नोडल अफसर के रूप में कार्य करते हुए राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों के कार्य की सराहना की। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नीरज त्यागी ने इस संबंध में जानकारी दी। 


204 केंद्रों पर हुआ टीकाकरण
अभियान के तहत मंगलवार को 37944 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई। जिला स्वास्थ्य विभाग ने 60000 लोगों को वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा था। लेकिन 42316 लोगों को ही टीका दिया जा सका। 204 केंद्रों में से 42 स्थाई और 162 अस्थाई टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल, सामुदायिक भवन और अन्य इमारतों को अस्थाई टीकाकरण केंद्र बनाया गया था। हालांकि अब टीके की खुराक के लिए भारी संख्या में लोग केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। मंगलवार को भी हालात ऐसे ही रहे। टीकाकरण कराने आने वाले लोगों की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। नोएडा के कई वैक्सीनेशन सेंटर पर महिलाएं कई घंटे बैठकर अपनी बारी आने का इंतजार करती रहीं। 

फिर चलेगा महाअभियान
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशानुसार हमने 1 दिन में रिकॉर्ड 41000 लोगों को टीके की खुराक दी है। आज से सामान्य टीकाकरण अभियान चलेगा। स्टॉक के मुताबिक लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जाएगी। भविष्य में इस तरह के और अभियान चलाए जाएंगे। ताकि अधिकाधिक लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा सके।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.