खाना खाने आए दोस्तों पर रेस्टोरेंट मालिक और कर्मचारियों ने किया चाकू से वार, 2 युवक आईसीयू में भर्ती

NOIDA BREAKING : खाना खाने आए दोस्तों पर रेस्टोरेंट मालिक और कर्मचारियों ने किया चाकू से वार, 2 युवक आईसीयू में भर्ती

खाना खाने आए दोस्तों पर रेस्टोरेंट मालिक और कर्मचारियों ने किया चाकू से वार, 2 युवक आईसीयू में भर्ती

Tricity Today | रेस्टोरेंट और घायल युवक

Noida News : नोएडा गार्डन गैलरिया कांड अभी शांत नहीं हुआ और अब एक बड़ा मामला सामने आ गया है। नोएडा के सेक्टर-15 में स्थित फूड विला/चाय सुट्टा रेस्टोरेंट मालिक और कर्मचारियों ने खाना खाने आए लोगों के साथ मारपीट की। आरोप है कि मालिक और कर्मचारियों ने मारपीट के दौरान खाना खाने आए लोगों पर चाकू से वार किया। इस घटना दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनको इलाज के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। जहां पर 2 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित ने इस मामले में फेस-1 थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

फूड जिला चाय सुट्टा रेस्टोरेंट का मामला
मिली जानकारी के अनुसार न्यू अशोक नगर दिल्ली के रहने वाले शैलेंद्र पाल बीते शनिवार को अपने दोस्त रोहित निषाद और विशाल गौतम के साथ खाना खाने के लिए सेक्टर-15 में स्थित फूड विला/चाय सुट्टा रेस्टोरेंट में आए थे। रेस्टोरेंट में शैलेंद्र पाल ने कोल्ड कॉफी और शेक आर्डर किया था। जब उन्होंने कोल्ड कॉफी पी तो उसको स्वाद बहुत बुरा लगा। इसके बाद इसकी शिकायत रेस्टोरेंट्स कर्मचारियों की।

विशाल गौतम और रोहित निषाद पर चाकू से किया वार
शैलेंद्र पाल का आरोप है कि शिकायत करने के बाद गलती मानने के बजाय रेस्टोरेंट्स मालिक ने उनके साथ लड़ना शुरू कर दिया और हाथापाई करने लगे। इस दौरान रेस्टोरेंट के मालिक ने अपने 3-4 कर्मचारियों के साथ मिलकर उन पर जानलेवा हमला किया। रेस्टोरेंट्स विशाल गौतम पर चाकू से हमला किया। जब उसको बचाने के लिए रोहित निषाद और शैलेंद्र पाल मौके पर पहुंचे तो उनके ऊपर भी चाकू से हमला किया। कर्मचारी द्वारा जानलेवा हमले में विशाल गौतम और रोहित निषाद को गंभीर चोट आई है। 

पुलिस का दावा- जल्द होगा पूरे मामले का खुलासा
शैलेंद्र पाल ने पुलिस को बताया कि दोनों को इलाज के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। जहां पर डॉक्टरों ने उनकी हालत को नाजुक बताते हुए आईसीयू में भर्ती किया है। इस मामले में पीड़ित शैलेंद्र पाल ने रेस्टोरेंट मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ फेस-1 थाने में लिखित शिकायत दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में काफी गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द पूरे मामले का खुलासा होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.