इतने घंटे बाद फर्राटा भरने की उल्टी गिनती शुरू, नई अपडेट जानकर होगी खुशी

नोएडा का पर्थला सिग्नेचर ब्रिज : इतने घंटे बाद फर्राटा भरने की उल्टी गिनती शुरू, नई अपडेट जानकर होगी खुशी

इतने घंटे बाद फर्राटा भरने की उल्टी गिनती शुरू, नई अपडेट जानकर होगी खुशी

Google Image | नोएडा का पर्थला सिग्नेचर ब्रिज

Noida : नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद आने जाने वाले दो लाख वाहनों को जाम से राहत के दिलवाने के लिए पर्थला सिग्नेचर ब्रिज की खोलने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। करीब 120 घंटे बचे हैं। इसे खुल जाने से वाहन चालकों को राहत मिलेगी। पर्थला फ्लाईओवर बना है वह 25 जनू से शुरू हो जाएगा। इसका फीता खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काटेंगे। साथ ही योगी करीब 1 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद आने जाने वाले दो लाख वाहनों को जाम से राहत के दिलवाने के लिए पर्थला सिग्नेचर ब्रिज का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है।

शहर का पहला सिग्नेचर ब्रिज
पर्थला गोलचक्कर पर केबल सस्पेंशन ब्रिज बनाया गया है। यह देखने में बेहद खूबसूरत है। इस प्रोजेक्ट को अप्रैल 2023 की शुरुआत में जनता को सौंपने की तैयारी थी, लेकिन बनने के बाद भी नहीं सौंपा गया। इस ब्रिज तक पहुंचने के लिए ग्रेटर नोएडा की तरफ 207 मीटर लंबा रैंप बन रहा है। नोएडा की तरह रैंप की लंबाई 287 मीटर है। इसमें 220 गर्डर और तीन पिलर हैं। फ्लाईओवर की लंबाई कुल 600 मीटर है और इस पर 6 लेन सड़क है। इस ब्रिज के बन जाने के बाद वाहन चालकों के सफर के समय में 30 से 45 मिनट की बचत होगी। 

दिसंबर 2020 में शुरू हुआ था काम
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इस ब्रिज का काम दिसंबर 2020 में शुरू हुआ था। इसके बाद से कई समय सीमाएं खत्म हो गई हैं। वैसे इसका निर्माण जून 2022 में पूरा हो जाना चाहिए था। अब नई समय सीमा 31 मार्च 2023 थी, जो बीत चुकी थी। अधिकांश निर्माण कार्य पूरा होने के बाद प्राधिकरण के अधिकारी अब मई के अंत तक या फिर जून के पहले हफ्ते में  पुल के शुभारंभ करने की उम्मीद कर रहे थे। अब जनता ने परेशान होकर खुद सिग्नेचर ब्रिज (पर्थला ब्रिज) खोल दिया है।

इन सेक्टर के लोगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
पर्थला ब्रिज से सेक्टर 51, 52, 61, 70, 71, 72, 73, 74, 75, 76, 77, 78, 79, 121, 122 और किसान चौक की ओर से आने-जाने वालों का सफर आसान हो जाएगा। इसी के साथ दिल्ली से गाजियाबाद और हापुड़ की ओर से आने-जाने वालों का सफर आसान हो जाएगा। दिल्ली से गाजियाबाद और हापुड़ की ओर से आने-जाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। इस ब्रिज के शुरू हो जाने से वाहन चालकों को जाम में फसना नहीं पड़ेगा। जिससे उनकी समय की बचत होगी और सफर भी बेहद आसान हो जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.