सफाई कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, प्राधिकरण कार्यालय पर हड़ताल करने पहुंचे

NOIDA BREAKING: सफाई कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, प्राधिकरण कार्यालय पर हड़ताल करने पहुंचे

सफाई कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, प्राधिकरण कार्यालय पर हड़ताल करने पहुंचे

Tricity Today | प्राधिकरण कार्यालय पर हड़ताल करने पहुंचे

मंगलवार की सुबह नोएडा में तैनात सफाई कर्मचारियों ने नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय पर धरना देने पहुंच गए है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले महीने से वेतन नहीं मिला है। ऐसे समय में उनको परेशान क्यों किया जा रहा है। वेतन नहीं मिलने के कारण उनको भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय पर पहुंचे है।

नोएडा में स्थित सर्फाबाद गांव के निवासी सोनू यादव ने बताया कि कोरोना काल के इस विपरीत समय में भी सफाई कर्मचारी सेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि नोएडा में तैनात सफाई कर्मचारियों के लिए टेंडर जारी हुआ था। जो टेंडर सतपाल नागर को मिला था। लेकिन प्राधिकरण ने 1 अप्रैल 2021 से टेंडर शकील नामक एक व्यक्ति को दे दिया है। अब शकील अब सफाई कर्मचारी को वेतन नहीं दे रहा है। जिसके कारण सफाई कर्मचारी काफी परेशान है।

उन्होंने बताया कि नोएडा में तैनात 33 सफाई कर्मचारियों को पिछले महीने से वेतन नहीं मिला है। शकील वेतन देने में आनाकानी कर रहा है। इस बात से परेशान होकर मंगलवार को एक पीड़ित 33 सफाई कर्मचारी नोएडा के सेक्टर-39 में स्थित कार्यालय पर पहुंचे हैं। जहां पर उन्होंने प्रदर्शन किया है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उनको जब तक वेतन नहीं मिलेगा। वो अपने काम पर नहीं लौटेंगे।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.