मम्मी-पापा के पास पहुंची गर्लफ्रैंड वाली वीडियो, साथ में आया 24 हजार का चालान

नोएडा पुलिस ने 2 प्रेमी जोड़ों को दिया वेलेंटाइन डे का तोहफा : मम्मी-पापा के पास पहुंची गर्लफ्रैंड वाली वीडियो, साथ में आया 24 हजार का चालान

मम्मी-पापा के पास पहुंची गर्लफ्रैंड वाली वीडियो, साथ में आया 24 हजार का चालान

Tricity Today | नोएडा पुलिस ने काटा चालान

Noida News : डीएनडी फ्लाईओवर पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले बाइक का नोएडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालान काट दिया है। 1 मिनट 21 सेकंड के वीडियो को हेलमेट मैन ऑफ इंडिया ने ट्विटर पर प्रकाशित किया था। इसी के साथ ट्राईसिटी टुडे ने भी नियमों के उल्लंघन करने वाले युवकों पर खबर प्रकाशित की थी। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए लेकर 23,500 का चालान काटा है। 
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर 1 मिनट 21 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक पर चार लोग सवार हैं। दो लड़के आगे बैठे हुए हैं, वहीं दो लड़कियां पीछे बैठी हुई हैं। वायरल वीडियो को हेलमेट मैन ऑफ इंडिया (Helmet Man of India) ने ट्विटर एक्स डाला है। उन्होंने लिखा है "किसी भी दुर्घटना के बाद बड़े गाड़ी वालों की गलती मानी जाती है। लेकिन, यह चार युवा रात को दिल्ली से DND होते हुए नोएडा जा रहे थे। रात 2:30 बजे बड़ी गाड़ियों के आगे अचानक आकर ब्रेक मार रहे थे। एक ट्रक वाले के साथ हादसा होते-होते ये बाल बाल बचे। फिर हमने उनकी एक वीडियो बनाई, ताकि इन्हें अपनी गलतियों की सजा मिल सके। 

नोएडा पुलिस ने काटा चालान
जब वीडियोग्राफर उनसे पूछते हैं कि तुम्हारा हेलमेट कहां है, तो वह कहते हैं कि लाओ हम अच्छे से वीडियो बना देते हैं। इस वीडियो पर 2 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए हैं। लोग इस वीडियो को देखकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस मामले में नोएडा पुलिस ने संज्ञान लिया और 23 हजार 500 का ऑनलाइन चालान काटा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.