महिला पुलिस ने सैकड़ों महिलाओं का बढ़ाया हौसला, कहा- कोई करे परेशान तो दे मुंहतोड़ जवाब

Noida News : महिला पुलिस ने सैकड़ों महिलाओं का बढ़ाया हौसला, कहा- कोई करे परेशान तो दे मुंहतोड़ जवाब

महिला पुलिस ने सैकड़ों महिलाओं का बढ़ाया हौसला, कहा- कोई करे परेशान तो दे मुंहतोड़ जवाब

Tricity Today | नोएडा महिला सुरक्षा ने किया जागरूक कार्यक्रम

Noida News : गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में महिला सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किये जा रहे है। इसी कड़ी में फेस-2 क्षेत्रान्तर्गत विलिस्टिंग प्राइवेट लिमिटेड सेक्टर-80 में मिशन शक्ति कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा प्रीति यादव द्वारा ने कंपनी में कार्य करने वाली महिलाओं को आत्मसुरक्षा के संबंध में जागरूक किया। नोएडा महिला सुरक्षा ने किया जागरूक कार्यक्रम
मिशन शक्ति कार्यक्रम में करीब 150 महिलाएं उपस्तिथ रहीं। एडीसीपी महिला सुरक्षा द्वारा महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि किस तरह वह निडर होकर पूरे आत्मसम्मान के साथ अपना जीवन जी सकती है।  एडीसीपी ने बताया कि महिलाओं को किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, भेदभाव या यौन उत्पीडन को चुपचाप ना सहने और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत महिला हेल्पलाइन नंबर-181, वूमेन पावर लाइन-1090 या पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल-112 से तुरंत सहायता लेने हेतु संपर्क करें।

महिला हेल्प डेस्क के बारे में दी जानकारी 
महिला सुरक्षा टीम ने कंपनी की महिलाओं को महिला हेल्प डेस्क के बारे में जागरूक करते हुए बतायाकि गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क बनी हुई है। वहां पर महिला पुलिसकर्मी हमेसा महिलाओं की सहायता के लिए रहती है। सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए और गोपनीयता बनाए रखते हुए हरसंभव मदद प्रदान की जाती है। वहां उपस्थित सभी महिलाओं के हौसले को  बढ़ाया गया और उन्हे आगे बढ़ते रहने हेतु प्रेरित किया गया। 

यह लोग रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में एडीसीपी महिला सुरक्षा प्रीति यादव, एसीपी महिला सुरक्षा व साइबर वर्णिका सिंह, विलिस्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के जनरल मैनेजर अतुल त्यागी और अन्य महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.