कहा- कोई परेशानी हो तो इस नंबर को करें डायल, चंद मिनटों में होगा एक्शन

नोएडा महिला सुरक्षा ADCP प्रीति यादव पहुंची कंपनी : कहा- कोई परेशानी हो तो इस नंबर को करें डायल, चंद मिनटों में होगा एक्शन

कहा- कोई परेशानी हो तो इस नंबर को करें डायल, चंद मिनटों में होगा एक्शन

Tricity Today | वेयर वेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में महिला सुरक्षा पुलिस

Noida News : गौतमबुद्ध नगर के महिला सुरक्षा पुलिस ने "मिशन शक्ति" (Mission Shakti) के तहत फेस-2 क्षेत्र में स्थित वेयर वेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Wear Well India Private Limited) में किया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त महिला प्रीति यादव (Preeti Yadav) द्वारा कंपनी की सैकड़ों महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया।  महिला एडीसीपी प्रीति यादव ने सुरक्षा के बारे में जागरूक किया
महिला सुरक्षा प्रीति यादव द्वारा मौजूदा महिलाओं को अपनी सुरक्षा और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। वहीं कामकाजी महिलाओं को अपने परिवार के साथ अधिक से अधिक समय बिताने और अपनी समस्याओं को अपने परिवार के साथ शेयर करने के निर्देश दिए। इस कार्यक्रम में कामकाजी महिलाओं को अपने जीवन में आगे बढ़ने और सभी महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार स्थानीय तौर पर सभी स्तरों पर सक्षम बनना चाहिए। महिलाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए सभी परिस्थितियों को पीछे छोड़ कर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। महिलाओं को समाज में एक समान दर्जे के साथ सभी क्षेत्रों में शामिल होने का मौका देना चाहिए। ताकि वह अपनी पूरी क्षमता का प्रयोग कर एक आत्मनिर्भर महिला बन पाए। महिला सशक्तिकरण समाज में एक अहम मुद्दा है।

कोई भी हो परेशानी तो इस नंबर को करें डायल 
एडीसीपी महिला सुरक्षा द्वारा महिलाओं को उनके साथ होने वाली छेड़छाड़, भेदभाव या यौन शोषण से चुप ना रहकर उसके खिलाफ लड़ने के निर्देश दिए। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर महिला हेल्पलाइन नंबर-181, विमेन पावर लाइन-1090 और पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल-112 पर तुरंत संपर्क करने के निर्देश दिए। 

हेल्प डेस्क के बारे में किया जागरूक
इस पूरे कार्यक्रम में सभी कामकाजी महिलाओं को गौतमबुध नगर पुलिस कमिश्नरेट के द्वारा निर्धारित हेल्प डेस्क के बारे में जागरूक किया गया। जहां पर सभी महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर जा सकती हैं और सभी थानों पर यह महिला डेस्क मौजूद है। जिसमें महिलाओं की पहचान गुप्त रखकर सभी समस्याओं का हल किया जाता है। 

कार्यक्रम में मौजूद लोग
इस महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में एडीसीपी महिला सुरक्षा प्रीति यादव, वर्णिका सिंह, वेयर वेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट राज कपूर, फैक्ट्री मैनेजर शैलेंद्र सिंह, अभिषेक मिश्रा वेलफेयर ऑफिसर प्रज्ञा सिंह और अन्य लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.