अयोध्या में होगी दुनिया की सबसे बड़ी रामलीला, बॉलीवुड की 50 हस्तियां करेंगी अभिनय, जानिए कौन क्या बनेगा

Uttar Pradesh : अयोध्या में होगी दुनिया की सबसे बड़ी रामलीला, बॉलीवुड की 50 हस्तियां करेंगी अभिनय, जानिए कौन क्या बनेगा

अयोध्या में होगी दुनिया की सबसे बड़ी रामलीला, बॉलीवुड की 50 हस्तियां करेंगी अभिनय, जानिए कौन क्या बनेगा

Tricity Today | नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस वार्ता

Uttar Pradesh News : इस बार फिर अयोध्या में भव्य रामलीला का आयोजन किया जाएगा। रामलीला में भाग लेने वाले कलाकार शनिवार को नोएडा मीडिया क्लब पहुँचे। बताया कि यह दुनिया की सबसे बड़ी रामलीला होगी। रजा मुराद और अन्य कलाकारों ने पूरी जानकारी प्रेसवार्ता करके बताई। कार्यक्रम के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की मौजूदगी में प्रेस वार्ता की गई। बॉलीवुड कलाकार रज़ा मुराद और राज भुच्चर भी उपस्थित रहे।

40 करोड़ दर्शक देखेंगे इसबार रामलीला
श्रीराम की नगरी अयोध्या में इस बार होने जा रही रामलीला में तमाम बॉलीवुड के कलाकार मंच पर नजर आएंगे। पिछली बार अयोध्या में हुई लीला को 16 करोड़ दर्शकों ने दूरदर्शन के माध्यम से देखा था। इस बार रामलीला कमेटी का मानना है कि लगभग 40 करोड़ दर्शकों तक लीला का प्रसारण देखेंगे।

रजा मुराद इस बार बनेंगे कुम्भकर्ण 
आज नोएडा मीडिया क्लब में जाने-माने बॉलीवुड कलाकार रज़ा मुराद भी पहुंचे। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा, "पिछली साल मैं रावण बना था। इस साल मैं कुंभकरण की भूमिका निभा रहा हूं। उसके निधन तक यह किरदार जो है, जो 6 महीने सोता है और छह महीने जगता है। यह भूमिका निभाने में बहुत मजा आएगा, क्योंकि यह अलग किसम का किरदार है।"

रजा मुराद ने बताया- क्यों सबसे बड़ी रामलीला
रजा मुराद ने कहा, "रामलीला हर शहर में होती है लेकिन अयोध्या में रामलीला करने का आनंद ही कुछ और है। यह रामलीला दुनिया की सबसे बड़ी लीला होगी है। यह श्रीराम की नगरी में हो रही है। हमारे लिए रामलीला में लीला करना भी एक चुनौती है, क्योंकि स्टेज पर आपको शुद्ध हिन्दी बोलनी पड़ता है। फिल्मों में डायलॉग गलत होने पर रीटेक ले सकते हैं, लेकिन यहां जो करना होता है एक ही बार मे करना होता है। इसलिए ये बेहद चुनौतीपूर्ण है। हम इसमें बोलते हैं, वह हम निजी जीवन में कम इस्तेमाल करते हैं। मंच पर गलती करने की गुंजाइश नहीं है।"

बॉलीवुड के 50 से ज्यादा कलाकार अभिनय करेंगे
अयोध्या की रामलीला में सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी कई भूमिका में नजर आएंगे। भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन परशुराम की भूमिका में नजर आएंगे। जाने-माने सुपरस्टार बिंदु दारा सिंह हनुमान जी की भूमिका में नजर आएंगे। शहबाज खान रावण के किरदार में नजर आएंगे। अभिनेता असरानी नारद मुनि के किरदार में नजर आएंगे। रजा मुराद कुंभकरण के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, शक्ति कपूर अहिरावण के किरदार में नजर आएंगे। जाने-माने स्टार और थिएटर के अभिनेता राहुल भुच्चर राम का किरदार निभाएंगे। भुच्चर ने श्रीदेवी के साथ "मॉम" फिल्म में रोल किया था। वो अयोध्या की रामलीला में भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं। शीबा खान मंदोदरी के किरदार में नजर आएंगी।

यह कलाकार भी रामलीला का हिस्सा होंगे
अमिता नांगिया कैकयी के किरदार में नजर आएंगी और कैप्टन राज माथुर भरत के किरदार में नजर आएंगे। राकेश बेदी बाली के किरदार में नजर आएंगे। अवतार गिल विभीषण के किरदार में नजर आएंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.