जरूरतमंद लोग मुफ्त में करा सकेंगे आंखों का इलाज, नोएडा में हुआ प्रोजेक्ट दृष्टि का उद्घाटन

Noida : जरूरतमंद लोग मुफ्त में करा सकेंगे आंखों का इलाज, नोएडा में हुआ प्रोजेक्ट दृष्टि का उद्घाटन

जरूरतमंद लोग मुफ्त में करा सकेंगे आंखों का इलाज, नोएडा में हुआ प्रोजेक्ट दृष्टि का उद्घाटन

Tricity Today | प्रोजेक्ट दृष्टि का उद्घाटन

Noida : तिरुपति आई सेंटर की चैरिटेबल ट्रस्ट और रोटरी क्लब ऑफ नोएडा ने मिलकर रविवार को प्रोजेक्ट दृष्टि का उद्घाटन किया। इस प्रोजेक्ट में हर महीने मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन उन लोगों के लिए किए जाएंगे जो आर्थिक स्थिति के कारण अपनी आंख का इलाज नहीं करवा पाते। यह ऑपरेशन आधुनिक तकनीक से किए जाएंगे और इसमें लेंस का प्रत्यारोपण भी होगा। जिससे इन सभी लोगो की आंख की अच्छी नजर आ सके। इस उद्घाटन के मुख्य अतिथि रोटरी के डायरेक्ट गवर्नर डॉक्टर ललित खन्ना थे। 

"देश में साल में करीब 64 लाख ऑपरेशन  होते है"
डॉक्टर ललित खन्ना ने ये बताया कि रोटरी क्लब अब गांवों की तरफ बढ़ रहा है। तिरुपति आई सेंटर की चेयरपर्सन डॉक्टर मोहिता शर्मा ने बताया कि यह ऑपरेशन तिरुपति आई सेंटर में रोटरी क्लब ऑफ नोएडा के सौजन्य से किए जाएंगे। कोविड की वजह से 2020 से 2022 में आंखों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन काम होने की वजह से भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार इस समय ऐसे करीब 1 करोड़ 3 लाख लोग है, जिनको ऑपरेशन की जरूरत है। साल में करीब 64 लाख ऑपरेशन हमारे देश में होते हैं। लेकिन कोविड के कारण यह ऑपरेशन हो नहीं पाए। ऐसी स्थिति में संस्थायो की यह जिम्मेदारी है की ज्यादा से ज्यादा मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जाएं, खासकर उन लोगो के जिनके पास सुविधाएं नहीं हैं या जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। 

समय समय पर आयोजित होंगे कैंप 
रोटरी क्लब ऑफ नोएडा की तरफ से अध्यक्ष रोटेरियन आशा वालिया और महासचिव शर्मिला ग्रोवर ने बताया कि रोटरी क्लब इन ऑपरेशन के अलावा  बच्चों की आंखों में होने वाली बीमारियों का सही समय पर इलाज करने के लिए उनके चेकअप कैंप आयोजित करवाएगी। अगर उनमें बीमारियां पाई जाती है तो उनका इलाज भी करवाएगी। खासकर उन बच्चो में जो गरीब परिवारों से है, जहां उनका इलाज संभव नहीं है। समय से इलाज होने से कई बच्चों की आंखों की रोशनी को बचाया जा सकता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.