एनपी सिंह ने अध्यक्ष और सुखदेव शर्मा ने महासचिव पद पर किया नामांकन, कहा-‘जीत हमारी होगी’

फोनरवा इलेक्शन: एनपी सिंह ने अध्यक्ष और सुखदेव शर्मा ने महासचिव पद पर किया नामांकन, कहा-‘जीत हमारी होगी’

एनपी सिंह ने अध्यक्ष और सुखदेव शर्मा ने महासचिव पद पर किया नामांकन, कहा-‘जीत हमारी होगी’

Tricity Today | नामांकन के बाद एनपी सिंह पैनल

  • आज शाम 4:00 बजे पूर्व अध्यक्ष एनपी सिंह और सुखदेव शर्मा पैनल ने अपना नामांकन कराया
  • अध्यक्ष पद पर एनपी सिंह, महासचिव सुखदेव शर्मा और कोषाध्यक्ष के पद पर ओमवीर बंसल ने पर्चा दाखिल किया
  • मंगलवार को 50 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा था
  • चुनाव अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल शशि वैद्य के मुताबिक, 21 और 22 जुलाई को नामांकन किए जाएंगे
फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) की नई कार्यकारिणी के चुनाव में आज नामांकन का पहला दिन है। आज शाम 4:00 बजे पूर्व अध्यक्ष एनपी सिंह और सुखदेव शर्मा पैनल ने अपना नामांकन कराया है। इसमें अध्यक्ष पद पर एनपी सिंह, महासचिव सुखदेव शर्मा और कोषाध्यक्ष के पद पर ओमवीर बंसल ने पर्चा दाखिल किया है। कल नामांकन का आखिरी दिन है और मौजूदा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा गुट कल अपना नामांकन कराएगा। एनपी सिंह गुट के नामांकन के दौरान भारी संख्या में शहर के गणमान्य और प्रबुद्ध निवासियों ने उनका समर्थन किया। 

एक दिन पहले मंगलवार को 50 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा था। इसमें से 8 लोग किसी पैनल से नहीं जुड़े हैं। अब दोनों ही गुट के प्रत्याशी इन उम्मीदवारों को अपने पक्ष में रिझाने में लगे हुए हैं। हालांकि अब तक सिर्फ मौजूदा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा और पूर्व अध्यक्ष एनपी सिंह पैनल के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। चुनाव पर्यवेक्षक सेवानिवृत्त कर्नल शशि वैद्य के मुताबिक, 21 और 22 जुलाई को नामांकन किए जाएंगे। 24 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। प्रत्याशी 25 मई को अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। अगले दिन 26 जुलाई को उम्मीदवारों की अंतिम सूची चस्पा कर दी जाएगी। आगामी 1 अगस्त को चुनाव प्रस्तावित है। उसी दिन शाम 5:00 बजे परिणाम घोषित किया जाएगा।

एनपी सिंह और सुखदेव शर्मा पैनल से इन पदों पर हुआ नामांकन - 

अध्यक्ष - एनपी सिंह

महासचिव - सुखदेव शर्मा

कोषाध्यक्ष - ओमवीर बंसल

सचिव कानूनी (लीगल सेक्रेटरी) - लोकेश कश्यप

संयुक्त कोषाध्यक्ष - पुनीत शुक्ला

वरिष्ठ उपाध्यक्ष - विमल शर्मा
 संजीव कुमार
 सतपाल यादव
 सुरेश अवाना

उपाध्यक्ष - अनिल खन्ना
अनिल सिंह
विजय कुमार राणा
मूलचंद अवाना

सचिव - लक्ष्मी नारायण
शबनम गुप्ता
गिरीश कपूर
सतपाल नागर

सह सचिव - सुभाष चौहान
 सुजीत पाण्डेय
 नरेश राणा
 संजीव पुरी

इस पैनल के नामांकन के मौके पर शहर से प्रबुद्ध और सम्मानित लोगों का ग्रुप हौसला बढ़ाने पहुंचा। इसमें एएन धवन, रवि कांत मिश्रा, विनोद तिवारी, ऋषि पाल अवाना, दिनेश भाटी, राजकुमार चौधरी ( NEA अध्यक्ष), सतीश प्रमुख, जगत चौधरी, विनोद यादव, विकास अवाना, संजीव कालश्यान, महेश चौहान, अशोक खारी, अशोक प्रधान, विक्रम वास्तव, राघवेंद्र दुबे, सार्थक चौहान, जोगिंदर चौहान, संजय भाटी, मनोज तिवारी, हंसराज जुनेजा, वीरेश मलिक, मनोज गौर, बीबी बलेचा, महेंद्र कटारिया आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.