नई थीम पर स्मार्ट कार्ड किया लॉन्च, एमडी ने राइडरशिप बढ़ाने पर दिया जोर

नोएडा मेट्रो का 5 साल पूरा : नई थीम पर स्मार्ट कार्ड किया लॉन्च, एमडी ने राइडरशिप बढ़ाने पर दिया जोर

नई थीम पर स्मार्ट कार्ड किया लॉन्च, एमडी ने राइडरशिप बढ़ाने पर दिया जोर

Tricity Today | एमडी लोकेश एम. ने नई थीम पर स्मार्ट कार्ड लॉन्च किया।

Noida News : गौतमबुद्ध नगर वासियों के लिए खुशखबरी है। अगर आप नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Noida Metro Rail Corporation) की एक्वा लाइन मेट्रो से सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए खास है। 25 जनवरी को एक्वा लाइन मेट्रो पांच वर्ष का सफर पूरा कर लिया है। इस मौके पर एनएमआरसी ने मेट्रो कार्ड की थीम में बदलाव किया है। अब यात्रियों को एसबीआई का नया स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा। इसकी लॉन्चिंग एनएमआरसी के एमडी डॉ. लोकेश एम. ने की। स्मार्ट कार्ड में चंद्रयान-3 मिशन प्रतीक चिन्ह को प्रमुखता से प्रदर्शित किया है। आने वाले दिनों में इस कार्ड को एनएमआरसी दिल्ली मेट्रो से कनेक्ट कर देगी। हर दिन 55 हजार से अधिक यात्री
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) एमडी लोकेश एम. ने बताया कि नोएडा मेट्रो के कई प्रोजेक्ट प्रगति पर हैं। एनएमआरसी यात्रियों को सुविधा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बृहस्पतिवार को नोएडा मेट्रो को 5 साल पूरे हो गए हैं। इस उपलक्ष्य में नोएडा मेट्रो के स्मार्ट कार्ड की थीम में बदलाव किया गया है। यात्रियों को अब हर मेट्रो स्टेशन पर नए थीम का स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा। जिसमें चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पूर्ण लैंडिंग की झलक दिखाई देगी। वर्तमान में हर दिन 50 हजार से अधिक यात्री नोएडा मेट्रो में सफर कर रहे हैं।

मेट्रो लाइन का होगा विस्तार
डॉ. लोकेश एम. ने बताया कि नोएडा मेट्रो को विस्तार देने को लेकर तैयारी चल रही है। मेट्रो की बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन तक प्रस्तावित कॉरिडोर विस्तार के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) मंजूरी के लिए भेज दी है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस मेट्रो लिंक का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। एक ओर जहां नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) स्टेशनों और ट्रेनों में सुविधाएं बढ़ा रहा है, दूसरी ओर राइडरशिप बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
तय संख्या में रखे जाएंगे पावर बैंक
लोकेश एम. ने बताया कि मौजूदा दौर में मोबाइल फोन और लैपटॉप जीवन का अंग बन गए हैं। इसके बिना किसी का काम ही पूरा नहीं हो सकता है। कभी बिजली की अव्यवस्था या समय के अभाव में इन्हें चार्ज नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोगों की मुश्किलों को दूर करने के लिए एनएमआरसी ने पहल की है। योजना के तहत अब एक्वा लाइन के हर मेट्रो स्टेशन पर जरूरतमंद यात्रियों को पॉवर बैंक की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसे इस्तेमाल करने के बाद किसी भी स्टेशन पर जमा कर सकेंगे। इस स्कीम को जमीन पर उतारने के लिए कंपनी के चयन के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। कंपनियां 10 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.