जिला अस्पताल के बाहर गर्भवती महिला को हुआ दर्द, नर्स ने ऑटो में की डिलीवरी

Noida News : जिला अस्पताल के बाहर गर्भवती महिला को हुआ दर्द, नर्स ने ऑटो में की डिलीवरी

जिला अस्पताल के बाहर गर्भवती महिला को हुआ दर्द, नर्स ने ऑटो में की डिलीवरी

Tricity Today | नर्स ने ऑटो में की डिलीवरी

Noida News : आज तक आपने सुना होगा कि किसी बच्चे का जन्म घर या हॉस्पिटल में होता है। लेकिन यह खबर आपको चौका देगी। दरअसल, यह मामला नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल का है। जहां एक मां ने अपने बच्चे का जन्म ऑटो रिक्शा में दिया है। जानकारी के मुताबिक, महिला गाजियाबाद  के खोड़ा की निवासी है। खोड़ा से ऑटो रिक्शा पर सवार होकर महिला अपने परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंची। जहां अधिक प्रसव पीड़ा होने अस्पताल के कर्मचारियों ने ऑटो में प्रसव करवाया। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। 

तत्काल डॉक्टरों की आवश्यकता पड़ी
मोंटू ने बताया कि पत्नी को जब प्रारंभिक दर्द शुरू हुई, तो उसे लेकर तुरंत अस्पताल नहीं पहुंचे। जब पीड़ा अधिक होने लगी और प्रसव का समय करीब आ गया, तब अस्पताल लेकर पहुंचे। रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने लगी। दोपहर करीब एक बजे अस्पताल पहुंचे। जबतक पत्नी को प्रसव के लिए द्वितीय तल पर ले जाते। प्रसव पीड़ा बढ़ने लगी। उसे तत्काल डॉक्टरों की आवश्यकता थी।

बच्ची को जन्म
जानकारी मिलते ही डॉक्टर, नर्स और सहायक कर्मचारी प्रसूति की सामग्री लेकर दौड़ते हुए ऑटो के पास पहुंचे। महिला की हालत देखी, तो उसे अस्पताल तक ले जाना खतरे से खाली न था, इसलिए ऑटो में ही प्रसूति प्रक्रिया पूरी गई। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है। दोनों का स्वास्थ्य ठीक है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.