पंकज सिंह और ऋतु महेश्वरी ने कोविड केयर सेंटर का दौरा किया, पीएसए प्लांट देखा

नोएडा : पंकज सिंह और ऋतु महेश्वरी ने कोविड केयर सेंटर का दौरा किया, पीएसए प्लांट देखा

पंकज सिंह और ऋतु महेश्वरी ने कोविड केयर सेंटर का दौरा किया, पीएसए प्लांट देखा

Tricity Today | पंकज सिंह और ऋतु महेश्वरी ने कोविड केयर सेंटर का दौरा किया

Noida News : नोएडा के विधायक पंकज सिंह (Pankaj Singh MLA) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी (Ritu Maheshwari IAS) ने गुरुवार की दोपहर अदानी ग्रुप (Adani Group) और डॉक्टर्स फॉर यू (Doctors for You) के सहयोग से स्टेडियम में बनाए गए कोविड-19 सेंटर का दौरा किया। इस दौरान विधायक ने ऑक्सीजन प्लांट की कार्यप्रणाली भी देखी। सेंटर में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति अर्नेस्ट एंड यंग कम्पनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत पीएसए तकनीक से कर रही है।

ऋतु महेश्वरी ने बताया कि यह ऑक्सीजन प्लांट प्रति मिनट 260 लीटर ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहा है। जिसकी शुद्धता 92% तक है। सीईओ ऋतु महेश्वरी ने पंकज सिंह को बताया कि यह ऑक्सीजन 50 बेड वाले कोविड-19 सेंटर के लिए पर्याप्त है। यह प्लांट वायुमंडल से हवा खींचता है। उससे ऑक्सीजन को अलग कर लेता है। ऑक्सीजन प्लांट पूरी तरह स्वचालित तकनीक पर आधारित है। खास बात यह है कि महज 15 दिनों में इस संयंत्र की स्थापना की गई है। यह संयंत्र शुरू होने से कोविड-19 सेंटर ऑक्सीजन के अन्य स्रोतों पर निर्भर नहीं है। फिर भी विषम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 सेंटर में 40-40 लीटर क्षमता के 100 सिलेंडर भी रखे गए हैं।

सीईओ ने बताया कि इन सुविधाओं की बदौलत यह कोविड-19 सेंटर एल-1 और एल-2 लेवल के अस्पताल के रूप में तैयार हो गया है। गुरुवार को ऑक्सीजन प्लांट में उत्पादन शुरू कर दिया है। सीईओ ऋतु महेश्वरी ने बताया कि विधायक पंकज सिंह ने कोविड-19 सेंटर में अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। कोविड-19 सेंटर में एल-1 और एल-2 लेवल के 50 बेड संक्रमित मरीजों के लिए उपलब्ध हैं। सेंटर पूरी तरह वातानुकूलित बनाया गया है। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग सुविधाएं विकसित की गई हैं। इस सेंटर में मरीजों का निशुल्क इलाज किया जा रहा है। सेंटर में उपकरण, दवाइयां, ऑक्सीजन की आपूर्ति, कोविड-19 भर्ती सेंटर, एंबुलेंस और पीपीई किट उपलब्ध करवाए गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.