पंकज सिंह पूर्व दिग्गज खिलाडियों मदन लाल और अनादि बरुआ से मिले, इन मसलों पर हुई खास चर्चा

Noida News : पंकज सिंह पूर्व दिग्गज खिलाडियों मदन लाल और अनादि बरुआ से मिले, इन मसलों पर हुई खास चर्चा

पंकज सिंह पूर्व दिग्गज खिलाडियों मदन लाल और अनादि बरुआ से मिले, इन मसलों पर हुई खास चर्चा

Tricity Today | पंकज सिंह पूर्व दिग्गज खिलाडियों मदन लाल और अनादि बरुआ से मिले

Noida News : नोएडा के विधायक और उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने बुधवार को शहर के दो पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाडियों क्रिकेटर मदन लाल व फुटबॉलर अनादि बरुआ से मुलाकात की। पंकज सिंह (Pankaj Singh BJP) ने केंद्र की नरेंद्र मोदी और राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यों की जानकारी दोनों दिग्गजों को दी। पंकज सिंह और मदन लाल ने तमाम मुद्दों पर लंबी चर्चा की। पंकज सिंह ने कहा, “इस मुलाकात का अनुभव अत्यंत सुखद रहा।” दूसरी ओर मदन लाल ने कहा, “मैं पंकज सिंह के सरल और सौम्य स्वभाव का कायल हो गया हूं। उनके साथ भाजपा की सरकारों के कामकाज को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।”

आपको बता दें कि 1974 से 1987 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले व 1983 के ऐतिहासिक क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के लिए शानदार पारी खेलने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मदन लाल नोएडा के निवासी हैं। भारत के पूर्व फुटबॉलर और राष्ट्रीय महिला सीनियर फुटबॉल टीम के प्रमुख कोच अनादि बरुआ भी नोएडा के निवासी हैं। पंकज सिंह ने कहा, भारतीय जनता के 'संपर्क से समर्थन' अभियान के तहत दोंनो विश्वविख्यात पूर्व खिलाडियों से मुलाकात की। उन्हें केंद्र सरकार की विभिन्न जन कल्याण नीतियों से अवगत कराया। पिछले 9 वर्षों में माननीय पीएम नरेंद्र मोदी जी के प्रेरक नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के सशक्तीकरण और विकास के लिये निरंतर सार्थक प्रयास किए गए हैं।” पंकज सिंह केंद्र सरकार की योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों पर शहर के प्रबुद्ध लोगों से चर्चा करने के लिए मुलाकात कर रहे हैं।

पंकज सिंह ने आगे कहा, 'संपर्क से समर्थन' अभियान के तहत से दोनों लोगों से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। युवाओं को सशक्त बनाने और देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से उठाए गए विभिन्न नीतिगत कदमों पर सार्थक चर्चा हुई। नोएडा स्टेडियम में पिछले 15 वर्षों से फुटबॉल खिलाड़ियों को कोचिंग दे रहे श्री बरुआ फुटबॉल और खेल प्रेमियों के लिए प्रेरणा हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.