'यूपी जोड़ो यात्रा' में पंखुड़ी पाठक निभाएंगी बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी ने इस टीम का बनाया अध्यक्ष

Noida News : 'यूपी जोड़ो यात्रा' में पंखुड़ी पाठक निभाएंगी बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी ने इस टीम का बनाया अध्यक्ष

'यूपी जोड़ो यात्रा' में पंखुड़ी पाठक निभाएंगी बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी ने इस टीम का बनाया अध्यक्ष

Tricity Today | पंखुड़ी पाठक

Noida News : कांग्रेस पार्टी ने 2024 की तैयारियां नए सिरे से शुरू कर दी हैं। भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे उत्तर प्रदेश में 'यूपी जोड़ो यात्रा' (UP Jodo Yatra) निकालने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 20 दिसंबर से शुरू होने वाली यात्रा के लिए बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी है। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए नोएडा के कई नेता अहम भूमिका निभाएंगे। नोएडा से कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक (Pankhuri Pathak) को सोशल मीडिया अध्यक्ष और सोशल आउटरीच कमेटी में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। अगर बात करें पाठक कि तो वो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं। पाठक समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिए शहर के लोगों की मदद करने के लिए कई बड़े अभियान चलाती रही हैं।

कौन है पंखुड़ी पाठक
पंखुड़ी पाठक कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट हैं। वह नोएडा की रहने वाली हैं और उनकी राजनैतिक कर्मभूमि उत्तर प्रदेश है। पंखुड़ी पाठक ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में छात्र राजनीति से की। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स है। कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलोअर्स की संख्या अच्छी खासी है। अगर बात करें ट्विटर पर पाठक के 4 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। 44 हजार के करीब फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर हैं। फेसबुक पेज और फेसबुक अकाउंट पर लगभग 2 लाख लोग उनसे जुड़े हुए हैं।

नोएडा के नेताओं को मिली जिम्मेदारी
यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने पब्लिसिटी एवं ब्रांडिंग कमेटी में नोएडा से यूपीसीसी के महासचिव (संगठन) अनिल यादव को जिम्मेदारी दी है। साथ ही प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर को टीम में जगह दी गई है। इसके अलावा नोएडा से इस टीम में गौतम अवाना, दीपक भाटी, ओमवीर यादव को भी जिम्मेदारी मिली है। पब्लिसिटी एंड ब्रांडिंग कमेटी में कुल 21 लोग शामिल किए गए हैं। यूपी जोड़ो यात्रा के प्रथम चरण की शुरुआत 20 दिसंबर से होगी।

कमेटी  का गठन
इस यात्रा को सफल बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। कांग्रेस ने हर जिले के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं। यात्रा के दौरान रुकने और खाने पीने का इंतजाम देखने के लिए कुल 15 लोगों की कमेटी बनाई गई है। इसी तरीके से 26 सदस्यीय एक समन्वय कमेटी, 21 सदस्यीय पब्लिसिटी एवं ब्रांडिंग कमेटी, 24 सदस्यीय मोबिलाइजेशन कमेटी, 14 सदस्यीय सोशल मीडिया कमेटी और 16 जाने सोशल आउटरीच कमेटी में शामिल किए गए हैं। इन कमेटियों की मदद से ही कांग्रेस पार्टी अपनी यात्रा निकालेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.