अब मिनटों में होगा यात्रियों की समस्या का समाधान, NMRC सोशल मीडिया पर होगी एक्टिव

नोएडा से गुड न्यूज : अब मिनटों में होगा यात्रियों की समस्या का समाधान, NMRC सोशल मीडिया पर होगी एक्टिव

अब मिनटों में होगा यात्रियों की समस्या का समाधान, NMRC सोशल मीडिया पर होगी एक्टिव

Tricity Today | Noida Metro

Noida News : नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (NMRC) जल्द ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक्टिव होने जा रही है। इसके लिए सोशल मीडिया सेल बनाया जाएगा। इसको देखते हुए एनमएआरसी ने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी की थी, उसमें 29 कंपनियां सामने आई हैं। इनके कागजातों को देखते हुए चयन किया जा रहा है। 

सुविधाओं से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी ऑनलाइन 
अभी तक एनएमआरसी से जुड़े काम की शिकायत करने के लिए लोगों के पास सोशल मीडिया से जुड़ा कोई लिंक उपलब्ध नहीं था। लोगों को मजबूरी में स्टेशनों पर लिखे हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करनी पड़ती थी। दूसरी ओर, एनएमआरसी भी अपनी सुविधाओं से जुड़ी जानकारियों का ठीक ढंग से प्रचार-प्रसार नहीं कर पाती है। ऐसे में आम लोगों तक सभी जानकारियां नहीं पहुंच पाती हैं। इसी को देखते हुए एनएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आने का निर्णय लिया है। 

सोशल मीडिया सेल की टीम उपलब्ध 
अधिकारियों ने बताया कि ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन पर अब एनएमआरसी उपलब्ध होगी। सोशल मीडिया सेल बनाने के लिए जारी की गई आरएफपी में 29 कंपनियां आगे आई हैं। अब इन कंपनियों के अनुभव और डाक्यूमेंट्स की जांच की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, अगले महीने से एनमआरसी से जुड़े ट्विटर और अन्य तरह के लिंक लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। सोशल मीडिया सेल की टीम लोगों की हर शिकायत का तुरंत जबाव देकर उनकी समस्या का समाधान करेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.