एक झलक पाने के लिए उमड़ा जनसैलाब, कहा- इसलिए जीतेंगी पंखुड़ी पाठक

नोएडा में प्रियंका गांधी : एक झलक पाने के लिए उमड़ा जनसैलाब, कहा- इसलिए जीतेंगी पंखुड़ी पाठक

एक झलक पाने के लिए उमड़ा जनसैलाब, कहा- इसलिए जीतेंगी पंखुड़ी पाठक

Tricity Today | प्रियंका गांधी और पंखुड़ी पाठक

Noida News : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) आज नोएडा में है। प्रियंका गांधी ने नोएडा में कांग्रेस उमीदवार पंखुड़ी पाठक (Pankhuri Pathak) के लिए घर-घर जाकर वोट मांगे हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी ने नोएडा वासियों से अपील की है कि अगर क्षेत्र की महिलाओं का विकास करना है तो पंखुड़ी पाठक को विजय बनाए। इस दौरान प्रियंका गांधी की एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। लोगों ने अपने छत से प्रियंका गांधी की तस्वीर कैमरे में कैद की।

प्रियंका गांधी ने कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद डोर टू डोर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रियंका ने डोर टू डोर चुनाव प्रचार से पहले आशा, आंगनबाड़ी, उद्योगों से जुड़े लोग, फ्लैट बायर एसोसिएशन, किसान, महिलाओं, स्टार्ट अप से जुड़ी महिलाओं से जनसंवाद किया। इस मौके पर नोएडा प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक और तमाम नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रियंका गांधी ने नोएडा में कहा कि राजनीतिक दल सिर्फ घोषणा करते हैं कि जब वे सत्ता में आएंगे तो वे बड़ी संख्या में नौकरियां देंगे, लेकिन यह कभी नहीं बताएंगे कि वे इसे कैसे करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार की जरूरत है। कांग्रेस छोड़कर बाकी दल रोजगार की बात नहीं कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी सभी युवाओं को बता रही है। प्रियंका गांधी ने नोएडा प्रत्याशी पंकज सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंकज सिंह कभी दिखते नहीं है। पंखुड़ी पाठक यही की बेटी हैं, यही रहती हैं, यह लोगों की फोन उठाती हैं, लोगों से बात करती हैं और पंखुड़ी पाठक नोएडा विधानसभा सीटें जीतेंगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.