साल के शुरुआती दो माह में टूटे रिकॉर्ड, जानिए कितने वाहन खरीदे

गौतमबुद्ध नगर के लोग हुए मालामाल : साल के शुरुआती दो माह में टूटे रिकॉर्ड, जानिए कितने वाहन खरीदे

साल के शुरुआती दो माह में टूटे रिकॉर्ड, जानिए कितने वाहन खरीदे

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : नोएडा में इस साल वाहनों की जमकर बिक्री हो रही है। लोग रोजाना वाहन खरीद रहे हैं। लोगों के वाहनों के प्रति प्यार ने पिछले कई सालों का रिकार्ड तोड़ दिया। दरअसल, नोएडा में इस साल के शुरुआती दो माह में वाहन पंजीकरण का रिकार्ड टूट गया है। इन दो माह में करीब 40 हजार वाहनों का पंजीकरण हुआ है। जबकि पिछले वर्ष दो माह में सिर्फ 30 हजार वाहनों का पंजीकरण हुआ था। यानी इस वर्ष सीधे तौर पर 10 हजार अधिक वाहनों का पंजीकरण हुआ है।

जानिए वाहनों की बिक्री का प्रमुख कारण
एआरटीओ सियाराम वर्मा ने बताया कि इस वर्ष वाहनों की बिक्री का ग्राफ काफी अधिक बढ़ सकता है। इसका मुख्य कारण है सेमिकंडक्टर चिप की उपलब्धता बढ़ना और वाहनों का समय से मिल पाना। कंपनियों की मेन्यूफेक्चरिंग काफी बढ़ गई है, जिसकी वजह से कंपनियां मांग को लगभग समय पर पूरा कर पा रही हैं। बता दें कि जिले में 965637 वाहन वर्तमान में पंजीकृत हैं।

इस वर्ष डेढ़ लाख वाहन पंजीकृत होने का अनुमाल
एआरटीओ सियाराम वर्मा ने बताया कि इस वर्ष करीब डेढ़ लाख वाहन पंजीकृत होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सेमिकंडक्टर की उपलब्धता से वाहनों की मेन्यूफेक्चरिंग काफी अच्छी संख्या में हो पाई है। इसकी वजह से लोगों को उनके वाहन समय से मिल पा रहे हैं। हालांकि, इस बात से भी इन्कार नहीं किया जा सकता कि कई वाहनों पर वेटिंग जारी है। लेकिन, धीरे-धीरे वह भी कम होने का अनुमान है।

राजस्व में हुई वृद्धि
एआरटीओ ने बताया कि विभाग ने बीते पांच वर्षों के आंकड़े भी जारी किए हैं। इस वर्ष 40 हजार वाहनों में दो पहिया आठ हजार, चार पहिया छह हजार और बाकी अन्य श्रेणी के वाहन पंजीकृत हुए हैं। वाहनों का पंजीकरण बढ़ने से परिवहन विभाग के राजस्व में भी खास वृद्धि हुई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.