जिला मुख्यालय पहुंचे त्यागी समाज के लोग, इन मुद्दों को लेकर सुहास एलवाई से करेंगे मुलाकात

Shrikant Tyagi Issue : जिला मुख्यालय पहुंचे त्यागी समाज के लोग, इन मुद्दों को लेकर सुहास एलवाई से करेंगे मुलाकात

जिला मुख्यालय पहुंचे त्यागी समाज के लोग, इन मुद्दों को लेकर सुहास एलवाई से करेंगे मुलाकात

Tricity Today | जिला मुख्यालय पहुंचे त्यागी समाज के लोग

Noida : श्रीकांत त्यागी मामला इस समय तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को श्रीकांत के समर्थन में त्यागी समाज के लोग ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में स्थित जिला मुख्यालय पर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने लगे। बताया जा रहा है कि थोड़ी देर में श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी भी जिला मुख्यालय पहुचेंगी और यहां पर डीएम सुहास एलवाई से मुलाकात करेंगी। इससे पहले श्रीकांत त्यागी की बीवी ने अपने पति की सुरक्षा को लेकर कोर्ट को लेटर लिखा था। जिस पर जिला न्यायालय ने श्रीकांत त्यागी को सुरक्षा प्रदान कर दी है।

"डॉ.महेश शर्मा ने रचा षड्यंत्र"
त्यागी समाज के लोगों का कहना है कि श्रीकांत षड्यंत्र का शिकार हुआ है। स्थानीय सांसद डॉ.महेश शर्मा के दबाव में आकर नोएडा पुलिस और प्रशासन ने श्रीकांत और उसके परिवार के खिलाफ गलत तरीके से एक्शन लिया है। इस मामले में डॉ.महेश शर्मा के खिलाफ भी एक्शन होना चाहिए।

"पुलिस वालों के खिलाफ भी कार्रवाई हो"
त्यागी समाज ने पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी को पुलिस ने गलत तरीके से कस्टडी में रखा है। यह कानून के नियमों का उल्लंघन है। जिस थाने में अनु त्यागी को रखा गया था, उस थाने में महिला कांस्टेबल तैनात नहीं थी। ऐसे में पुलिस ने अनु त्यागी को प्रताड़ित किया है। ऐसे पुलिस वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

क्या है पूरा मामला
श्रीकांत त्यागी ने नोएडा के सेक्टर-93बी में स्थित ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसाइटी में बालकनी को कवर किया गया था और बालकनी के आसपास काफी संख्या में पेड़-पौधे लगाए हुए थे। बीते 5 अगस्त को सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने वहां से एक पौधा उखाड़ दिया था। जिसके बाद श्रीकांत त्यागी मौके पर आ गया और महिला से पेड़ उखाड़ने वाली बात पर उलझ गया। इसी दौरान महिला ने कहा कि उसने अवैध कब्जा किया हुआ है। इसी बात को लेकर श्रीकांत त्यागी और महिला के बीच नोकझोंक बढ़ गई। श्रीकांत ने महिला के साथ बदसलूकी करते हुए धक्का दे दिया था। इस दौरान उसने महिला को गाली भी दी थी।

वीडियो वायरल हुई तो नेशनल स्तर तक पहुंचा मामला
इसका वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद 5 अगस्त से लेकर अभी तक यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुका है। इस मामले के बाद श्रीकांत के खिलाफ गैंगस्टर और अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। श्रीकांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

क्या है त्यागी समाज की मांग
त्यागी समाज का आरोप है कि इस दौरान श्रीकांत त्यागी की बीवी अनु त्यागी का पुलिस ने मानसिक शोषण किया। पुलिस ने अवैध तरीके से अनु त्यागी को हिरासत में रखकर प्रताड़ित किया है। इसकी को लेकर नोएडा समेत पूरे देश त्यागी समाज में भारी रोष है। त्यागी समाज का आरोप है कि कुछ सत्ताधारी नेताओं के कहने पर त्यागी समाज की बहू का शोषण किया गया है। जिसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। त्यागी समाज का कहना है कि जिस प्रतिनिधि के कहने पर अनु त्यागी को प्रताड़ित किया गया है। उस प्रतिनिधि के खिलाफ एक्शन लिया जाए। इसके अलावा श्रीकांत त्यागी को जल्द से जल्द रिहा किया जाए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.