महिलाओं को सुरक्षित सफर मुहैया कराने में लगेगा समय, 6 साल से हो रहा इंतजार

गौतमबुद्ध नगर में नहीं चलेंगी पिंक बसें : महिलाओं को सुरक्षित सफर मुहैया कराने में लगेगा समय, 6 साल से हो रहा इंतजार

महिलाओं को सुरक्षित सफर मुहैया कराने में लगेगा समय, 6 साल से हो रहा इंतजार

Google Image | पिंक बसें

Noida News : गौतबुद्ध नगर के नोएडा-ग्रेटर नोएडा में दो डिपो हैं। दोनों डिपो से एसी पिंक बसों को चलाने की योजना बनाई गई थी। लेकिन लग रहा है कि इस योजना को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों डिपो से इन बसों को शुरू करने की कोई योजना नहीं है।

निर्भया फंड से आई थी पिंक बसें
करीब छह साल पहले परिवहन निगम प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से दो दिन पहले महिलाओं को पिंक बसों की सौगात दी थी। निर्भया फंड से आई इन पिंक बसों को शुरू करने का मकसद महिलाओं को सुरक्षित सफर मुहैया कराना था। लखनऊ, गाजियाबाद, आगरा समेत अन्य शहरों से पिंक बसें चलती हैं। इन बसों में ऑनलाइन सीट आरक्षित कराने की भी सुविधा है, लेकिन नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में पिंक बसें नहीं हैं।

जिले में अभी पिंक बसें नहीं होंगी शुरू 
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि यहां से अन्य डिपो की बसें गुजरती हैं। इनमें महिला यात्री सफर करती हैं। इसके अलावा महिलाएं अपने परिवार के साथ भी इन बसों में सफर कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में अभी पिंक बसें शुरू नहीं होंगी। यहां से कई शहरों के लिए साधारण बसें चलती हैं, जिनकी सेवा निरंतर जारी रहेगी। दोनों डिपो के लिए नई साधारण बसों की भी शासन से मांग की गई है। 

इन शहरों के लिए मिलती हैं बसें 
डिपो से कई शहरों के लिए चलती हैं साधारण बसें नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो से कई शहरों के लिए सीएनजी से चलने वाली साधारण बसें चलती हैं। इनमें आगरा, मथुरा, एटा, मेरठ, कासगंज, बंदायू, लखनऊ, हाथरस, हरिद्वार, कोटद्वार, देहरादून, बिजनौर, नजीबाबाद, बरेली समेत कई शहरों के लिए बस सेवाएं शामिल हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.