देश का पहला और दुनिया का छठा शहर बनेगा, जहां लोगों को मिल रही यह सेवा

नोएडा में चलेंगी पॉड टैक्सी : देश का पहला और दुनिया का छठा शहर बनेगा, जहां लोगों को मिल रही यह सेवा

देश का पहला और दुनिया का छठा शहर बनेगा, जहां लोगों को मिल रही यह सेवा

Google Image | Symbolic Image

Noida News : उत्तर प्रदेश की शो विंडो के नाम से मशहूर नोएडा जल्द ही एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। यहां देश की पहली पॉड टैक्सी सर्विस (Pod Taxi) शुरू होने वाली है। यमुना एक्सप्रेसवे इंड्रास्टियल अथॉरिटी (Yamuna Authority) ने भारत की पहली पॉड टैक्सी के रिवाइज्ड प्रोजेक्ट और बिड डॉक्युमेंट को मंजूरी दे दी है। यमुना अथॉरिटी ने केंद्र सरकार की एजेंसी इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IPRRC) के साथ परामर्श के बाद रिवाइज्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट को मंजूरी दी है। यह जानकारी यमुना अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह ने दी है।

810 करोड़ रुपए खर्च करेगी यमुना अथॉरिटी
डॉ.अरुणवीर सिंह ने कहा, "अब यमुना अथॉरिटी यह रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को भेजेगी। लखनऊ से मंजूरी मिलने के बाद पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। हमें उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट साल 2024 के लास्ट तक पूरा हो जाएगा।" सीईओ ने आगे कहा, "रिवाइज्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट के मुताबिक पॉड टैक्सी में हर दिन 37,000 लोग यात्रा कर सकेंगे। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 810 करोड़ रुपए है। पॉड टैक्सी नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को फिल्म सिटी से जोड़ेगी। शुरुआती अनुमान के अनुसार हर दिन लगभग 37,000 लोग पॉड टैक्सियों के माध्यम से यात्रा कर सकेंगे।" रिपोर्ट के अनुसार एक पॉड टैक्सी में 8 लोग बैठकर और 13 यात्री खड़े होकर सफर कर सकते हैं। इसका संचालन खुद यात्री करते हैं। पॉड टैक्सी में कोई ड्राइवर नहीं होता है।

14.6 किलोमीटर रूट पर बनेंगे 12 स्टेशन
डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि पॉड टैक्सी सर्विस यमुना सिटी के निवासियों को देने के लिए 14.6 किलोमीटर के रूट पर 12 स्टेशन बनाए जाएंगे। ये स्टेशन फिल्म सिटी, हैंडीक्राफ्ट पार्क, सेक्टर-29, सेक्टर -32, सेक्टर-33, एमएसएमई पार्क, अपैरल पार्क और टॉय पार्क सहित अन्य जगह शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट को मंजूरी देने से पहले यमुना अथॉरिटी के अफसरों की एक कमेटी बनी गई थी। उस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि जिन देशों में पॉड टैक्सी चल रही है, वहां स्टडी की जाए। इसके फायदे और नुकसान के बारे में पता किया जाए। उसके बाद आगे बढ़ा जाए। इस रिपोर्ट के आधार पर उन देशों की स्टडी कराई गई।

दुनिया के केवल 18 देशों में पॉड टैक्सी
अब तक दुनियाभर के केवल 18 देशों में पॉड टैक्सी का संचालन किया गया है। वर्तमान में बस 5 देशों में यह सेवा चल रही है। प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों ने साल 2011-12 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया है कि लंदन की पॉड टैक्सी सर्विस मुनाफे में चल रही है। अबू धाबी का ये प्रोजेक्ट घाटे में चल रहा है। दुनिया अभी अमेरिका, कोरिया, आबू धाबी, ब्रिटेन और नीदरलैंड में पॉड टैक्सी चल रही हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.