नोएडा में पुलिस कमिश्नर ने की किसानों से हाईलेवल मीटिंग, समस्याओं को सुनकर कही बड़ी बात

BIG BREAKING : नोएडा में पुलिस कमिश्नर ने की किसानों से हाईलेवल मीटिंग, समस्याओं को सुनकर कही बड़ी बात

नोएडा में पुलिस कमिश्नर ने की किसानों से हाईलेवल मीटिंग, समस्याओं को सुनकर कही बड़ी बात

Tricity Today | पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह किसानों की समस्याओं का सुनते हुए

Noida News : नोएडा में गुरुवार को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के बुलावे पर किसान उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान किसानों ने सीपी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सीपी ने वार्ता के दौरान किसानों से कहा कि उनकी हर समस्या का प्राथमिकता के साथ निस्तारण कराया जायेगा। सीपी ने किसानों को संबंधित विभागों के साथ जल्द ही बैठक कराने का आश्वासन दिया है। 

पुलिस कमिश्नर का आया था बुलावा 
भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी बीसी प्रधान ने बताया कि गुरुवार को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किसानों को वार्ता के लिए बुलाया है। उन्होंने सीपी को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। इनमें यूपीपीसीएल और एनपीसीएल के विषय में भी वार्ता हुई। नोएडा में यूपीपीसीएल द्वारा आवासीय घरों में बनी दुकानों में कमर्शियल मीटर एवं टैक्स के विरोध में भी समीक्षा बैठक भी की गई। 

किसानों को पुलिस कमिश्नर पर भरोसा 
चौधरी बीसी प्रधान ने बताया कि सीपी के आश्वासन से वार्ता करने गए किसान संतुष्ट हैं। उन्हें भरोसा है कि सीपी उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निदान करायेगी। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजब सिंह कसाना, राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी बीसी प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत अधाना,प्रदेश प्रवक्ता मास्टर महकार नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष पप्पल नेताजी, जिला अध्यक्ष राजकुमार नागर ,जिला उपाध्यक्ष सतीश कसाना, महानगर अध्यक्ष राजवीर मुखिया, प्रेम सिंह भाटी विशेष तौर पर मौजूद रहे ।

किसान संगठनों से मुलाकात कर रही है पुलिस कमिश्नर 
बताया जा रहा है कि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कई किसान संगठनों को वार्ता के लिए बुलाया है। पुलिस कमिश्नर बारी-बारी सभी किसान संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुन रही है। इस दौरान सभी किसान संगठनों को समस्याओं का जल्द से जल्द निदान किये जाने का आश्वासन मिल रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.