भंगेल सीएचसी में खाने को लेकर विवाद, डॉक्टर और कैंटीन संचालक आमने-सामने

नोएडा न्यूज : भंगेल सीएचसी में खाने को लेकर विवाद, डॉक्टर और कैंटीन संचालक आमने-सामने

भंगेल सीएचसी में खाने को लेकर विवाद, डॉक्टर और कैंटीन संचालक आमने-सामने

Tricity Today | भंगेल सीएचसी

Noida News : सेक्टर-110 में स्थित भंगेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में गर्भवती महिलाओं के खाने को लेकर विवाद सामने आया है। बताया जा रहा है कि खाने को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। डॉक्टर और केंटीन संचालक में ठनी हुई है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। दोनों पक्षों ने इस मामले की शिकायत सीएमओ से लेकर सीएम तक को की है। 

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चलती है कैंटीन
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत भंगेल सीएससी में प्रेरणा दीदी कैंटीन का संचालन किया जाता है। कैंटीन का संचालन लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह के द्वारा किया जाता है। यह उत्तर प्रदेश सरकार का एक मिशन है, जिसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है। कभी इसके कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर के पूर्व डीएम एनपी सिंह हुआ करते थे। उनके कार्यकाल में महिलाओं को काफी ज्यादा आत्मनिर्भर बनाया गया। इस समूह की महिलाओं के द्वारा यहां पर गर्भवती और प्रसूता महिलाओं को लाभ दिया जाता है। यहां पर एक कैंटीन है। कैंटीन के माध्यम से जुलाई 2023 से एक कार्यक्रम चलाया गया था। जिसमें गर्भवती और प्रसूता महिलाओं को 100 रुपये का भुगतान किया जाता है। इस कैंटीन का संचालन पूनम चौहान करती है। 

सीएमओ का बयान
इस मामले में गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.