थोड़ी देर में नोएडा पहुचेंगी प्रियंका गांधी, मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पंखुड़ी पाठक के लिए मांगेंगी वोट

BIG NEWS : थोड़ी देर में नोएडा पहुचेंगी प्रियंका गांधी, मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पंखुड़ी पाठक के लिए मांगेंगी वोट

थोड़ी देर में नोएडा पहुचेंगी प्रियंका गांधी, मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पंखुड़ी पाठक के लिए मांगेंगी वोट

Google Image | प्रियंका गांधी

Noida News : नोएडा से कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के प्रचार में आज कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी नोएडा पहुंच रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता डीएनडी फ्लाईओवर पर उनका स्वागत करने के लिए एकत्रित हो गए हैं। प्रियंका सेक्टर-26 स्थित काली वादी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद शहर में पंखुड़ी पाठक के पक्ष में डोर टू डोर कैंपेन करेगी। इसकी जानकारी कांग्रेस के सोशल मीडिया पर साझा की गई है। कांग्रेस ने 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया है।

पहला चुनावी दौरा
दरअसल, पहले चरण के चुनाव का बिगुल बजने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार से दूर थी। चुनाव आयोग द्वारा रैलियों पर प्रतिबंध लगने के बाद यह उनका पहला चुनावी दौरा है। जैसे-जैसे पहले चरण का चुनाव नजदीक आ रहा है, प्रियंका गांधी ने अपनी सक्रियता को बढ़ा दिया है। नोएडा में कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के पक्ष में प्रचार करने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आ चुके हैं।

कांटे की टक्कर
दिल्ली की सीमा से जुड़ा नोएडा में जैसे-जैसे पहले चरण का मतदान नजदीक आ रहा है, चुनावी सरगर्मियां तेज हो रही है। देश के दिग्गज नेता अपने-अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए नोएडा पहुंच रहे हैं। यह सीट वर्तमान में उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष और वर्तमान में विधायक पंकज सिंह के कब्जे में है। कांग्रेस की प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के पक्ष में कांग्रेस के बड़े नेता लगातार शहर में कैंपेन कर रहे हैं। इसका फायदा पाठक को कितना होगा यह तो आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन फिलहाल यह सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.