आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष बोले- लड़ाई जारी रहेगी

Noida News : आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष बोले- लड़ाई जारी रहेगी

आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष बोले- लड़ाई जारी रहेगी

Tricity Today | प्रदर्शन

Noida News : आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह की ED द्वारा गिरफ्तारी से कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। शनिवार को आप कार्यकर्ताओं ने गौतम बुद्ध नगर सहित प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। गौतम बुद्ध नगर में प्रदेश के पदाधिकारियों महिलाविंग प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीवास्तव, यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अशोक कमांडो और जिला प्रभारी सीएम चौहान की उपस्थित में सूरजपुर जिला मुख्यालय प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

मोदी के दबाव में गिरफ्तार : पंकज अवाना 
यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना ने ईडी भाजपा के दबाव में काम कर रही है। इस लिए सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार करने से पहले सम्मन तक नही भेजा। संजय सिंह लगातार मोदी-अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ते रहे है। उन्होंने अडानी के घोटालों के साक्ष्य ईडी के सामने प्रस्तुत करे लेकिन ईडी ने अडानी के खिलाफ कार्यवाही न करते हुए मोदी के दबाव में आकर संजय सिंह को ही गिरफ्तार करवा दिया।

जिलाध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन ने कहा कि 2024 में मोदी इंडिया गठबंधन से चुनाव हार रहे हैं। इस बौखलाहट में इंडिया की मजबूत आवाज संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। फर्जी शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्तों ने 14 बार ईडी को बयान दिए लेकिन उन बयानों में कभी संजय सिंह का नाम नही लिया। सांसद संजय सिंह कोई अंजान व्यक्ति नहीं है। क्या अभियुक्त को इतनी बार बयान देते हुए सांसद संजय सिंह का नाम याद नही आया? अचानक से ईडी द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से सांसद संजय सिंह के खिलाफ बयान दिलवाया गया। महीने भर के अंदर अभियुक्त को जमानत मिल गई और ईडी ने उसकी जमानत का कोई विरोध नहीं किया। जमानत के कुछ दिन बाद ही उसको सरकारी गवाह बना दिया गया।

हमारी लड़ाई जारी रहेगी : भूपेन्द्र सिंह जादौन
जिलाध्यक्ष ने कहा कि कहा कि संजय सिंह ने मणिपुर हिंसा में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने जैसे जघन्य अपराध के खिलाफ सदन में आवाज उठाई तो उन्हें राज्यसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। आज तक वो निलंबित है। सांसद संजय सिंह लगातार दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, अल्पसंख्यको और समाज के कमज़ोर वर्गो की आवाज लगातार उठाते रहे है और सरकार से सवाल पूछते रहे है।  देश सांसद संजय सिंह के साथ खड़ा है मोदी की तानाशाही से डरने वाले नही हैं इस तानाशाही के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

ये कार्यकर्ता रहें मौजूद
इस प्रदर्शन में जिला महासचिव राकेश अवाना, जिला प्रवक्ता राहुल सेठ, जिला उपाध्यक्ष प्रवीन धीमान, जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटी, कोषाध्यक्ष अनिल चेची, जिला सचिव जीतू गुर्जर, जिला सचिव विक्की भाटी, श्रम प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नरेश प्रजापति, यूथ विंग जिला अध्यक्ष विक्रांत लोहिया, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद भाटी, दीप्ति वर्मा, डॉक्टर ज्योति सिंह, रिशियांत कटियार, अफजल चौधरी, अमर सिंह चौहान, संजय चेची, एडवोकेट विवेक शर्मा, नितिन प्रजापति, पंडित उमेश गौतम, ललित लोहिया, प्रकोष्ठ गजेंद्र चौधरी आदि कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.