सरस मेले में 10 करोड़ की खरीदारी, बनाया खास रिकॉर्ड

Noida : सरस मेले में 10 करोड़ की खरीदारी, बनाया खास रिकॉर्ड

सरस मेले में 10 करोड़ की खरीदारी, बनाया खास रिकॉर्ड

Tricity Today | सरस मेले में 10 करोड़ की खरीदारी, बनाया खास रिकॉर्ड

Noida : सैक्टर-33ए स्तिथ नोएडा हाट में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान एनआईआरडीपीआर द्वारा आयोजित सरस मेले के अंतिम दिन रविवार को भारी संख्या में खरीदारों का जनसैलाब उमड़ा जहां एक ओर लोगों ने यहां जमकर खरीदारी की, वहीं दूसरी ओर विभिन्न राज्यों के वयंजन एवं मिलेट्स के व्यंजनों का स्वाद चखा। केंद्र सरकार का तीसरा सरस आजीविका मेला रविवार, 5 मार्च को संपन्न हो गया।

अपनीजिस हस्तशिल्प कला का प्रदर्शन
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के अपर सचिव चरणजीत सिंह ने कहा कि देश भर की बहनों ने सरस मेले के माध्यम से अपनीजिस हस्तशिल्प कला का प्रदर्शन किया है, वह अत्यंत सराहनीय है। इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीण महिलाओं में आत्मनिर्भरता की भावना उत्पन्न होती है। इस अवसर पर यहां हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, नेचुरल फूड आइटम्स, इंडिया फूड कोर्ट, मिलेट्स और स्टेट कोर्डिनेटर्स को सम्मानित किया गया। आयोजन के सफल प्रबंधन के लिए आईटीई ग्रुप के निदेशक आशीष शर्मा को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही हैंडलूम उत्पाद में वेस्ट बंगाल की असीम विश्वास को प्रथम, पंजाब की सुरिंदर कौर को द्वितीय और यूपी की सरोजनी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हैंडीक्राफ्ट उत्पाद में गोवा की ज्योति गोडकिया को प्रथम, गुजरात की पूनमबेन को द्वितीय और राजस्थान की कमलेश को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पुरस्कार से नवाजा
नेचुरल फूड आइटम्स में अरुणाचल प्रदेश की तेलीत्येंग को प्रथम, गुजरात की मनीषा को द्वितीय और महाराष्ट्र की माला विनायक राव को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। इंडिया पुूड कोर्ट में राजस्थान की नंद कंवर को प्रथम, पंजाब की अमरजीत कौर को द्वितीय तथा केरल की लक्ष्या को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मिलेट्स में हरियाणा की पहल को प्रथम, आंध्र प्रदेश की सहल्या को द्वितीय और हिमाचल की आशा को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। स्टेट कॉर्डिनेटर फूड कोर्ट में कुदुम्बश्री के श्रेयष कश्यप को सम्मानित किया गया। जबकि स्टेट कॉ र्डिनेटर प्रोडक्ट में गोवा की सुप्रिया सवल को प्रथम, हिमाचल के कुशल सिंह को द्वितीय तथा कर्नाटक के सौरभ शर्मा को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आयोजन के कुशल प्रबंधन के लिए आशीष शर्मा तथा जय मनीष शर्मा की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।

करीब 3 करोड़ की सेल
एनआईआरडीपीआर के सहायक निदेशक चिरंजी लाल कटारिया ने बताया कि पहली बार यहां करीब 3 करोड़ की सेल हुई थी, जो दूसरी बार में 5 करोड़ पर पहुंची। मगर इस बार उम्मीद से अधिक करीब 10 करोड़ की सेल हुई है। इसके लिए उन्होंने न सिर्फ  नोएडावासियों का बल्कि आईटीई ग्रुप का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, विनोद कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह तथा सुरेश प्रसाद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

आईटीई ग्रुप रहा देश में अव्वल
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान एनआईआरडीपीआर द्वारा सरस  मेलों का आयोजन देश भर में किया जाता है। उत्तर प्रदेश में इस आयोजन के लिए नोएडा हाट को चुना गया है। बीते तीन वर्ष से यह वार्षिक आयोजन यहां किया जा रहा है। इसके कुशल एवं सफ ल प्रबंधन के लिए आईटीई ग्रुप को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिसके लिए ग्रुप के डायरेक्टर आशीष शर्मा को मंच पर सम्मानित किया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.