बाइक सवार युवकों ने सरेआम लड़की के साथ किया गन्दा काम, Video Viral

नोएडा में महिला सुरक्षा पर सवाल : बाइक सवार युवकों ने सरेआम लड़की के साथ किया गन्दा काम, Video Viral

बाइक सवार युवकों ने सरेआम लड़की के साथ किया गन्दा काम, Video Viral

Tricity Today | सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद

Noida News : जिले में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों को देखते हुए एक महिला सुरक्षा पुलिस टीम (Women's Security Police Team) मौजूद है, जो महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं को कम करने के प्रयास लगातार काम कर रही हैं, लेकिन प्रयासों को विफल करने में बदमाश हर वक्त कामयाब होते जा रहे हैं। मनचलों को ना पुलिस का डर है ना प्रशासन का बचा है। बिना किसी डर से महिलाओं और बच्चियों के साथ अभद्रता करते नजर आते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  वायरल वीडियो में मनचलों की गंदी हरकत 
एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे है। वहां से वो लड़कियां गुजर रही है। बाइक सवार मनचलों ने लड़कियों के साथ जो किया, वो बेहद शर्मनाक है। बाइक पर सवार युवकों ने राह चलती लड़की को बेड टच किया। युवती कुछ समझ पाती, उससे पहले आरोपी मौके से फरार हो गए।  

पुलिस ने मनचलों की तलाश शुरू की
यह वीडियो महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो पर पुलिस का कहना है कि महिला सुरक्षा टीम और स्थानीय पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की तलाश की जा रही है। शांत और संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी पेट्रोलिंग भी की जा रही है। 

नोएडा की सडकों में हजारों महिलाएं करती हैं सफर 
आपको बता दें कि महिलाओं के साथ ऐसे ही छेड़छाड़ वाली घटनाएं रोजाना सामने आ रही हैं। अब सवाल खड़ा होता है कि नोएडा जैसे विकसित शहर में जब महिलाएं सुरक्षित नहीं है तो बाकी शहरों का क्या हाल होगा? आपको बता दें कि एक रिपोर्ट के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर पुलिस महिला के साथ क्राइम करने वाले अपराधियों को सजा दिलाने में अव्वल है। उसके बावजूद भी ऐसी वीडियो आना महिला सुरक्षा के लिए बेहद चिंताजनक है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.