नहीं लगी किसी को भनक, बना चर्चा का विषय

नोएडा में नामी डॉक्टर से मिलने पहुंचे राहुल गांधी : नहीं लगी किसी को भनक, बना चर्चा का विषय

नहीं लगी किसी को भनक, बना चर्चा का विषय

Tricity Today | राहुल गांधी

Noida : कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान में सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सोमवार की सोमवार की सुबह अचानक नोएडा पहुंचे। उनके साथ उनकी निजी सुरक्षा तैनाती थी। शहर में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एक डॉक्टर से मिलने आए हुए थे। जहां राहुल गांधी आधा घंटे तक रहे।

डॉक्टर राकेश चंदेला से मुलाकात
मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी सुबह 6.45 पर दिल्ली से चले। डीएनडी के रास्ते राहुल गांधी का काफिला नोएडा में प्रवेश किया। कांग्रेस नेता ने तकरीबन 7:30 बजे सेक्टर-31 में पहुंचे। यहां उन्होंने डॉक्टर राकेश चंदेला से मुलाकात की। राकेश चंदेला से मिलने के बाद राहुल गांधी वापस दिल्ली लौट गए।

चर्चा का विषय
डा. राकेश चंदेला का राहुल गांधी के परिवार से करीबी नाता है। साथ ही पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी काफी दिनों से इलाज कर रहे हैं। राहुल गांधी की शहर में आने की जानकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन को नहीं लगी। यह अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.