कांग्रेस ने शुरू की नई यात्रा, वेस्ट यूपी को साधने का प्रयास 

नोएडा वालों पर राहुल गांधी की नजर : कांग्रेस ने शुरू की नई यात्रा, वेस्ट यूपी को साधने का प्रयास 

कांग्रेस ने शुरू की नई यात्रा, वेस्ट यूपी को साधने का प्रयास 

Tricity Today | Rahul Gadhi

Noida News : कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी इस समय लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी न्याय यात्रा के साथ लोगों के बीच में हैं। इसी तरह अब नोएडा से भी यहां के कांग्रेसियों ने एक नई यात्रा शुरू की है। इसका शुभारंभ सोमवार को नोएडा के सेक्टर 14ए पुलिस कंट्रोल रूम के पास हुआ है। 

यात्रा में जवान के साथ रोजगार और न्याय की मांग 
सोमवार को युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जावेद खान और कांग्रेस नोएडा विधानसभा अध्यक्ष नीरज अवाना ने पहली बार नोएडा आगमन पर पश्चिम उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पारस शुक्ला का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पारस शुक्ला के द्वारा जय जवान और रोजगार दो न्याय दो यात्रा का शुभारंभ किया गया। 

राहुल के हाथ मजबूत करेगी यह यात्रा 
इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जावेद खान ने कहा कि यह यात्रा लोगों के बीच पहुंचेगी और उन्हें इस यात्रा को लेकर कही जा रही बातों से अवगत करायेगी। जावेद ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम आदमी की बेहतर जिंदगी की बात करती है। कांग्रेस जवान, रोजगार और न्याय की बात करती है। इसलिए हमारी यात्रा का नाम जय जवान, रोजगार दो न्याय दो। यह यात्रा राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करेगी। 

वेस्ट यूपी के बड़े कांग्रेसी नेता रहे मौजूद 
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट नगीना लोकसभा चुनाव पर्यवेक्षक  दिनेश अवाना, मेरठ जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, पूर्व उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश सचिव जनाब नसीम खान, प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस शहाबुद्दीन, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस गौतम बुध नगर जावेद खान, नोएडा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष नीरज अवाना, नोएडा महासचिव युवा कांग्रेस राम चन्द्र गुप्ता,वरिष्ठ कांग्रेस नेता परमवीर लोहिया, युवा नेता कांग्रेस वीरेंद्र मुखिया, नोएडा सिविक सोशल आउटरीच युवा अध्यक्ष मोहम्मद चांद, व अन्य लोग मौजूद रहे। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.