राजस्थान कल्याण परिषद ने मनाया तीज वार्षिकोत्सव, महिलाओं और बच्चों ने दिखाया भारतीय सांस्कृतिक का नजारा

नोएडा : राजस्थान कल्याण परिषद ने मनाया तीज वार्षिकोत्सव, महिलाओं और बच्चों ने दिखाया भारतीय सांस्कृतिक का नजारा

राजस्थान कल्याण परिषद ने मनाया तीज वार्षिकोत्सव, महिलाओं और बच्चों ने दिखाया भारतीय सांस्कृतिक का नजारा

Tricity Today | राजस्थान कल्याण परिषद ने मनाया तीज वार्षिकोत्सव

Noida News : राजस्थान कल्याण परिषद ने 28 अगस्त को तीज वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्था के पूर्व अध्यक्ष, वर्तमान अध्यक्ष एनके मालपानी और महासचिव जुगल किशोर भारती ने दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महोत्सव को गीत-संगीत के साथ शुरू किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं और छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक चित्रकला पर भव्य प्रस्तुतीकरण का नजारा दिखाया। वहीं, संस्था के अन्य सदस्यों द्वारा पृथ्वीराज चौहान के जीवन काल पर एक सुंदर नृत्य नाटिका का मंथन किया गया। उसके अलावा उनकी कौशल का प्रतिबिंब दर्शाया कि कैसे पृथ्वीराज चौहान ने अपने प्राणों की आहुति देकर मातृभूमि के रक्षा के लिए बलिदान दिया। इस कार्यक्रम का संयोजक पारुल माहेश्वरी और रंजना सोनी ने किया है।

इस संस्थाओं ने लिया कार्यक्रम का हिस्सा
नोएडा के विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसकी शोभा बढ़ाई। वहीं, इस क्रम में श्रीजी गौ सदन, भारत विकास परिषद, मंगलमय परिवार, मारवाड़ी युवा मंच, माहेश्वरी समाज, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, अग्रवाल मित्र मंडल, राजस्थान संस्था संघ दिल्ली से अशोक कोठारी, सनातन धर्म मंदिर, अपना घर नोएडा, राजस्थान क्लब, विभिन्न संस्थाओं से सदस्य भी विराजमान थे। 

इस कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक और नोएडा के सांसद डॉ.महेश शर्मा पहुंचे। सम्मान में उन्होंने संस्था के बारे में अपने विचार प्रकट करते हुए कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उसके बाद मंच पर आकर संस्था अध्यक्ष नंदकिशोर ने सभी संस्थाओं के मेहमानों, अतिथियों का हार्दिक स्वागत और सम्मान प्रकट किया। संस्था के महासचिव जुगल किशोर भारती ने सभी को अपना दिल से आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए संस्था द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले बच्चों को पुरस्कार और सर्टिफिकेट दिया। वहीं, संस्था के पूर्व अध्यक्ष ओपी बंसल द्वारा कक्षा दसवीं में सर्वाेत्तम अंक 99.2 प्रतिशत लाने वाले रोनक दमानी को गोल्ड मेडल और कक्षा 12वीं में 93.4 प्रतिशत अंक लाने वाली छात्रा दीया मुन्धड़ा को भी गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ये लोग मौजूद रहे
कार्यक्रम में संस्था के पूर्व अध्यक्ष किशनलाल बैद, जीपी केडिया, आरपी सोनी, ओपी बंसल, महेंद्र शाह, जीसी महेश्वरी, अनिल अग्रवाल, अरविंद सोनी, आरसी बजाज, पवन शर्मा, अरविंद बैद, केसी गुप्ता, संस्था के पदाधिकारी जीवन जैन, दिनेश महेश्वरी, प्रदीप गर्ग, मनमोहन रामावत, निशू गुप्ता,  प्रकाश ईनानी, राजेश खंडेलवाल, राम रतन शर्मा, एसएन पारीक, शांतिलाल सुराणा, विक्रम अग्रवाल, विष्णु गोयल, विश्वनाथ पारीक, प्रदीप मेहता, सीए पुखराज वैष्णव, विनय सोनी, जय सोनी, संस्था के कोषाध्यक्ष अनिल जैन आदि लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.